इस एक्ट्रेस को धर्मेंद्र की जेब से मिली थी पहली सैलरी, ही-मैन को याद कर भावुक हुईं ग्लोबल स्टार
इस एक्ट्रेस को धर्मेंद्र की जेब से मिली थी पहली सैलरी, ही-मैन को याद कर भावुक हुईं ग्लोबल स्टार
प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र को याद करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखकर पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र और उनके परिवार से मिले सपोर्ट के बारे में बताया।
Published : Nov 24, 2025 11:11 pm IST, Updated : Nov 24, 2025 11:11 pm IST
1/7Image Source : X/@priyankachopra
हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके किस्से अमर हो गए है। एक ऐसा ही किस्सा प्रियंका चोपड़ा के शुरुआती दौर से जुड़ा है, जो काफी दिलचस्प और दिल छू लेने वाला है। देसी गर्ल ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी पहली सैलरी उनको दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जेब से मिली थी।
2/7Image Source : X/@priyankachopra
हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र की निधन से प्रिंयका चोपड़ा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपना दुख-दर्द एक पोस्ट शेयर कर बताया और खुलासा किया कि धर्मेंद्र की मौत से उनसे इतना गहरा सदमा क्यों लगा। तमाम सेलेब्स और करीबियों के बीच धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुकीं प्रिंयका चोपड़ा ने उन्हें याद किया और उनके लिए एक लंबी पोस्ट लिखी।
3/7Image Source : instagram/@aapkadharam
प्रियंका ने लिखा, 'साल 2001 में फिल्मों में मेरा पहला साइनिंग अमाउंट विजेता फिल्म्स से आया था। मैंने जो पहली हिंदी फिल्में शूट कीं, उनमें से एक उनके बैनर तले उनके बड़े बेटे के साथ थी। उन्होंने और उनके परिवार ने मेरा इंडस्ट्री में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में वेलकम किया था, जो मैं कभी नहीं भूल सकती।'
4/7Image Source : Instagram/@priyankachopra
प्रियंका ने आगे यह भी बताया, 'उस समय जब कोई मुझे नहीं जानता था। बहुत कम लोग बरेली के एक बिल्कुल नए कलाकार के लिए, जो मुंबई में किसी को नहीं जानता था। इस तरह का अपनापन और प्यार दिखा पाते हैं... मैं देओल परिवार को अपने करियर की शुरुआत से जानती हूं। मैंने सनी और बॉबी के साथ कई फिल्मों में काम किया है और इस वजह से यह पर्सनल लगता है और मुझे पता है कि मैं दुनिया में कई और लोगों के साथ यह फीलिंग शेयर करती हूं।'
5/7Image Source : Instagram/@priyankachopra
प्रियंका ने आगे लिखा, 'कुछ लोग फिल्में छोड़ जाते हैं, कुछ भावनाएं... वह हमें दोनों दे गए हैं। उनकी मौजूदगी मैग्नेटिक थी। उन्होंने अपनी मुस्कान और करिश्मा से एक फ्रेम को ऐसे भर दिया जैसे सिर्फ वही कर सकते थे। यह सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी।'
6/7Image Source : INSTAGRAM/@priyankachopra
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'जब मैं एक फिल्म सेट पर यह नोट लिख रही हूं, शॉट्स के बीच में, मैं सोच रही हूं कि हममें से कितने लोग हमेशा उनसे इंस्पायर होंगे... एक छोटे से शहर से, जहां कोई गॉडफादर नहीं था और बड़े सपने थे.. उन्होंने एक मुश्किल इंडस्ट्री में अपनी पक्की पहचान बनाई और उन्होंने अपने परिवार को भी साथ लिया। एक सच्चा हिंदी फिल्म हीरो। धरमजी, रेस्ट इन पीस! पूरे देओल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं... ओम शांति।'
7/7Image Source : INSTAGRAM/@priyankachopra
इस पोस्ट के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी पहली साइनिंग अमाउंट उनके बैनर विजयता फिल्म्स से आया था यानी धर्मेंद्र के परिवार ने उन्हें शुरुआत में सपोर्ट किया।