ये हैं सबसे ज्यादा हिट देने वाले स्टार, तीसरे नाम से खिल उठेगा चेहरा तो 6वां जान लगेगा झटका
ये हैं सबसे ज्यादा हिट देने वाले स्टार, तीसरे नाम से खिल उठेगा चेहरा तो 6वां जान लगेगा झटका
बॉलीवुड में हर साल नए-नए रिकॉर्ड बनते-टूटते रहते हैं। कभी कोई सितारा आगे निकल जाता है तो कभी कोई। लेकिन, क्या आप बॉलीवुड को सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले स्टार्स के बारे में जानते हैं? नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।
Published : Jan 28, 2025 10:00 pm IST, Updated : Jan 28, 2025 10:00 pm IST
1/7Image Source : Instagram
पिछले दिनों रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। हर साल ही कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनके साथ नए-नए रिकॉर्ड बनते-बिगड़ते रहते हैं। हिंदी सिनेमा के 100 सालों से ज्यादा के इतिहास में कई स्टार आए और गए, लेकिन क्या आप बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं। नहीं, तो चलिए बताते हैं।
2/7Image Source : Instagram
लिस्ट में पहले नंबर पर 'शोले', 'धरम करम', 'आन मिलो सजना', 'दोस्ती', 'तहलका' जैसी हिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र हैं। धर्मेंद्र 80 के दशक के सबसे पॉपुलर सितारों में से थे, जिन्होंने अपने 5 दशक से फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं। IMBd के मुताबिक, ही मैन यानी धर्मेंद्र के नाम 98 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है।
3/7Image Source : Instagram
दूसरे नाम पर है 'जंपिंग जैक' के नाम से मशहूर जितेंद्र का। उन्होंने 1964 में 'गीत गाया पत्थरों ने' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जितेंद्र ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से 69 फिल्में हिट रहीं।
4/7Image Source : Instagram
लिस्ट में तीसरे नंबर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम है। अमिताभ अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी परेशान रहे, लेकिन बाद में कई हिट फिल्में दीं। 60 सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव अमिताभ ने अपने करियर में 63 हिट फिल्में दी हैं।
5/7Image Source : Instagram
लिस्ट में चौथा नाम मिथुन चक्रवर्ती का है। 'डिस्को डांसर' ने 80 के दशक में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और उनकी किस्मत सुभाष घई की फिल्म 'डिस्को डांसर' के साथ चमकी। इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री का हर फिल्ममेकर उन्हें कास्ट करना चाहता था। उन्होंने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से 58 हिट रहीं।
6/7Image Source : Instagram
लिस्ट में राजेश खन्ना का नाम भी शामिल है। उन्होंने एक के बाद एक 17 सुपरहिट फिल्में दीं और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहलाए। 1966 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश खन्ना ने कुल 166 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 57 फिल्में हिट रहीं।
7/7Image Source : Instagram
लिस्ट में छठे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम है। अक्षय कुमार की करियर की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन फिर उन्होंने जो रफ्तार पकड़ी उसके आगे बड़े-बड़े स्टार फीके पड़ने लगे। अपने 30 साल के करियर में अक्षय करीब 150 फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से 43 फिल्में हिट रहीं।