Published : Aug 09, 2025 12:03 pm IST, Updated : Aug 09, 2025 12:03 pm IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार हैं, जो खुद तो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इनके भाई-बहन फिल्मी दुनिया, कैमरे और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आज रक्षाबंधन के मौके पर आपको फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के भाई-बहन से मिलाते हैं, जो चमक-दमक से दूर खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। इनमें से कोई डॉक्टर तो कोई पूर्व मेजर है।
2/8Image Source : Instagram/@dr.kiki
कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका- कार्तिक आर्यन खुद तो हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार्स में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन उनकी बहन कृतिका का फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक डॉक्टर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि, वह अपने भाई यानी कार्तिक आर्यन के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार रील्स और तस्वीरें शेयर करने से नहीं कतरातीं।
3/8Image Source : Instagram/@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण की बहन अनीषा- दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनकी बहन ने उनके नक्श-ए-कदम पर चलने की जगह एक अलग राह चुनी। अनीषा पेशे से गोल्फ प्लेयर हैं और 'द लव लाइफ लाफ' नाम के फाउंडेशन की सीईओ हैं। अनीषा भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
4/8Image Source : Instagram/@anishapadukone
रणवीर सिंह की बहन रितिका- रणवीर सिंह अपने बिंदास अंदाज से हर तरफ छाए रहते हैं, फिर चाहे वो फिल्मी पर्दा हो, पार्टी या फिर कोई आम स्पॉटिंग। लेकिन, रणवीर की बहन रितिका उनसे बिलकुल अलग-थलग हैं और फिल्मी दुनिया की चमक-दमक और लाइमलाइट से दूर रहती हैं और बेहद प्राइवेट पर्सन हैं।
5/8Image Source : Instagram/@kans26
अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश- अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। कर्णेश मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं और अब वह एक फिल्म निर्माता बन चुके हैं। उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर क्लीन सेट फिल्म्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की, जिसके अंतर्गत वह फिल्लौरी, कला, बुलबुल और परी जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।
6/8Image Source : Instagram/@khushboo_patani
दिशा पाटनी की बहन खुशबू- दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू यूं तो सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन अब तक उन्होंने फिल्मों और एक्टिंग से दूरी बना रखी है। दिशा जहां बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं, वहीं उनकी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में मेजर रह चुकी हैं और अब एक फिटनेस कोच भी हैं।
7/8Image Source : Instagram/@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ- प्रियंका चोपड़ा जितना ही कैमरे के सामने फ्रैंक हैं, उनके भाई सिद्धार्थ उतने ही शर्मीले हैं। प्रियंका जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके भाई सिद्धार्थ पेशे से शेफ हैं और अभिनेत्री का प्रोडक्शन हाउस भी संभालते हैं।
8/8Image Source : Instagram/@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी के भाई मिशाल- कियारा आडवाणी लाइमलाइट को खूब एंजॉय करती हैं। इन दिनों वह वॉर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनके भाई मिशाल एक अलग ही ट्रैक पर हैं। वह एक सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं।