'मैं पहले एक्टर हूं', रणदीप हुड्डा ने जीता 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जताई खुशी
'मैं पहले एक्टर हूं', रणदीप हुड्डा ने जीता 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जताई खुशी
22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्हें 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Published : Sep 23, 2026 06:28 pm IST, Updated : Sep 23, 2026 06:28 pm IST
1/7Image Source : DD National
रणदीप हुड्डा हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि को लेकर चर्चा में रहे। रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। गुजरात के केवड़िया में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया गया।
2/7Image Source : Instagram/@randeephooda
अब रणदीप हुड्डा ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा से एक एक्टर रहा हूं और आगे भी रहूंगा। भले ही एक एक्टर के तौर पर मुझे बड़े अवॉर्ड या पहचान नहीं मिली, लेकिन जिन दर्शकों के लिए मैं काम करता हूं, उन्होंने हमेशा मुझे प्यार और सम्मान दिया है।'
3/7Image Source : Instagram/@randeephooda
नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा- 'डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली ही कोशिश के लिए इतना बड़ा सम्मान मिलना खुशी और हिम्मत देने वाली बात है। इस अवॉर्ड ने मुझे इस बात का विश्वास दिलाया है कि भविष्य में मैं और भी फिल्मों का निर्देशन कर सकता हूं। इसने मुझे काम करने के लिए नई ऊर्जा दी है।'
4/7Image Source : Instagram/@randeephooda
रणदीप हुड्डा ने बताया कि उनके परिवार को हमेशा से उनके काम पर गर्व रहा है, फिर चाहे वो उनके माता-पिता हों या फिर पत्नी लिन लैशराम। उन्होंने कहा - 'मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी कुछ ऐसा किया है, जिस पर मेरे परिवार या आस-पास के लोगों को मुझ पर गर्व महसूस न हो।'
5/7Image Source : Instagram/@randeephooda
एक नए पिता के तौर पर बात करते हुए उन्होंने कहा- 'यह पल बहुत ही खास है, क्योंकि मैं यहां सिर्फ रणदीप हुड्डा के तौर पर नहीं, बल्कि न्योमिका के पिता के तौर पर भी हूं। मेरे पिता रणबीर हुड्डा भी यहां मौजूद हैं और ये पिताओं और बच्चों दोनों के एक-दूसरे पर गर्व करने का पल है। और मैं लिन के पति के तौर पर भी यहां मौजूद हूं, जो सम्मान लेने के दौरान यहां मेरे पिता और बेटी के साथ मौजूद रहीं।'
6/7Image Source : Instagram/@randeephooda
बता दें, रणदीप हुड्डा को 2024 में रिलीज हुई फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए बेस्ड डेब्यू डायरेक्टर के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें गुजरात के केवड़िया में आयोजित समारोह में उन्हें ये अवॉर्ड दिया।
7/7Image Source : Instagram/@randeephooda
बता दें, इस साल मार्च में रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। लिन ने 10 मार्च को एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने न्योमिका रखा है।