रणवीर अल्लाहबादिया वाले भद्दे कमेंट विवाद में इन 4 इन्फ्लुएंसर्स का भी सामने आया नाम, खूब उड़ रहीं धज्जियां
रणवीर अल्लाहबादिया वाले भद्दे कमेंट विवाद में इन 4 इन्फ्लुएंसर्स का भी सामने आया नाम, खूब उड़ रहीं धज्जियां
रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट से पैदा हुए विवाद में कई और नाम भी सामने आए हैं। समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में उस विवादित एपिसोड में नजर आए गेस्ट के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। अब इस एपिसोड में कौन-कौन शामिल था, ये आपको बताते हैं।
Published : Feb 12, 2025 06:15 am IST, Updated : Feb 12, 2025 06:15 am IST
1/6Image Source : Instagram
समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा कुछ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों के बाद विवादों में घिर गया है। इस एपिसोड के कारण उन दोनों के साथ-साथ कई और लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। दरअसल इनके साथ ही उस दिन शो में बतौर गेस्ट नजर आए इन्फ्लुएंसर को भी कानूनी दांव-पेच अब झेलने पड़ रहे हैं। अब ये सभी इन्फ्लुएंसर कौन हैं चलिए आपको बताते हैं।
2/6Image Source : Instagram
इंस्टाग्राम पर ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया स्पेस में एक जाना-माना चेहरा हैं और इंस्टाग्राम पर उनके दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। YouTube पर भी उनके 500k से ज्जादा सब्सक्राइबर हैं। वह अपने सोशल मीडिया पेजों पर व्लॉग, कॉमेडी वीडियो पोस्ट करती हैं। अपूर्वा मखीजा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, लेकिन नौकरी छोड़ वो पूरी तरह से कॉन्टेंट क्रिएशन कर रही हैं।
3/6Image Source : Instagram
समय रैना एक स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ ही यूट्यूबर भी हैं। समय रैना 'कॉमिकस्तान सीजन 2' के विनर रह चुके हैं। समय सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। हाल में ही ये अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी नजर आए थे। इनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की तादाद 7 मिलियन से ज्यादा हैं। अपने YouTube चैनल के अलावा समय रैना लाइव कॉमेडी शो के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं।
4/6Image Source : Instagram
पॉडकास्टर-यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को यूट्यूब पर 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से जाना जाता है। ये अपने पॉडकास्ट को लेकर काफी प्रचलित हैं। इनके पॉडकास्ट में काफी ज्ञान की बातें लोगों को देखने को मिलती हैं। फिलहाल अब ये अपने पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि लापरवाही से दिए गए बयान के चलते मुसीबतों में घिरे हुए हैं। 31 साल के रणवीर अल्लाहबादिया एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, उद्यमी और पॉडकास्ट होस्ट हैं। उन्हें फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और द्वारकादास जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है।
5/6Image Source : Instagram
आशीष चंचलानी फेमस यूट्यूबर हैं जो अपने कॉमेडी वीडियो से लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं। मुंबई से इन्होंने पढ़ाई की है और सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद कॉन्टेंट क्रिएशन की राह चुनीं। एक्टिंग करने की चाहत में उन्होंने यूट्यूब पर ही शुरुआत की। इनके पिता का नाम अनिल चंचलानी है, जो कि अशोक-अनिल मल्टीप्लेक्स के मालिक हैं। वहीं मां दीपा चंचलानी उसी कंपनी में फाइनैंशियल एनलिस्ट हैं। इनकी बहन मुस्कान चंचलानी भी यूट्यूबर हैं।
6/6Image Source : Instagram
जसप्रीत सिंह भी एक कॉमेडियन हैं। स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में जाना माना नाम हैं। 1979 में एक साधारण पंजाबी परिवार में जन्मे जसप्रीत सिंह पंजाब के अमृतसर के पास बटाला के रहने वाले हैं। एक बैंकर पिता के बेटे जसप्रीत अमृतसर से स्कूलिंग के बाद इन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की। इसके बाद कई सालों तक थिएटर में काम तिया।