1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. 12 साल में PM नरेंद्र मोदी के 12 ऐसे बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर

12 साल में PM नरेंद्र मोदी के 12 ऐसे बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। बीजेपी पीएम मोदी के बर्थडे पर आज से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत कर रही है जो एक महीने तक चलेगा। इस मौके पर आज शाम पूरे देश में आशीर्वाद का दीया जलाने की तैयारी चल रही है।

Written By: Subhash Kumar
Published : Sep 17, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 02:54 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में मोदी के बर्थ-डे का मेगा सेलिब्रेशन हो रहा है। काशी से लेकर वडनगर तक मोदी की लंबी उम्र के लिए मंदिर में पूजा और प्रार्थना की जा रही है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 12 साल के कार्यकाल में कई ऐसे फैसले किए हैं जिन्होंने भारत की तस्वीर काफी बदली है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फैसलों के बारे में।
1/13 Image Source : PTI

स्वच्छ भारत मिशन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही जो सबसे शुरुआती फैसले लिए उनमें सबसे प्रमुख स्वच्छ भारत मिशन को माना जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में 12 करोड़ से भी ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर जागरूकता को बढ़ावा दिया गया जिस कारण देश में साफ-सफाई को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा। इसके साथ ही हर साल देश के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कार देने की भी शुरुआत की गई।
2/13 Image Source : Ministry of Jalshakti

जनधन योजना/DBT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जनधन योजना की शुरुआत की। इस योजना का मकसद देश में बैंकिंग सिस्टम को बढ़ावा देना था। जनधन योजना के जरिए देश के वंचित लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया और उनके बैंक खाते खुलवाए गए। सामने आई जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 तक कुल 59.09 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं। इसके अलावा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) की शुरुआत हुई जिसके जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाने लगा।
3/13 Image Source : pmjdy/PTI

प्रधानमंत्री आवास योजना: नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को गांव-गांव तक तेजी से पहुंचाया। इस योजना के तहत भारत के गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर मिले हैं।
4/13 Image Source : PTI

डिजिटल इंडिया/UPI पेमेंट: मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान को जमकर बढ़ावा दिया। इस अभियान के तहत देशभर में डिजिटल सेवाओं और कनेक्टिविटी का विस्तार किया गया। जनवरी 2026 तक 97 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को कनेक्टिविटी से जोर दिया गया है। इसके साथ ही UPI ने भारत में डिजिटल पेमेंट को भी तेजी से बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश में UPI के माध्यम से 24,162 करोड़ रूपये से अधिक लेनदेन हुआ है।
5/13 Image Source : ANI/PTI

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद देश में उज्जवला योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत देश के गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से राहत देने के लिए मुफ्त LPG कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
6/13 Image Source : PMUY/PTI

महिला आरक्षण कानून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में सरकार ने संसद ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को मंजूरी दी। इस कानून के अनुसार, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जल्द ही ये महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व भी कर दी जाएंगी।
7/13 Image Source : PTI

तीन तलाक कानून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने संसद से तीन तलाक कानून को पास कराया और कानून बनाया। इस कानून का मकसद मुस्लिम महिलाओं को तत्काल तीन तलाक की प्रथा से कानूनी संरक्षण देना है। यह कानून 30 जुलाई 2019 को संसद से मंजूर हुआ।
8/13 Image Source : PTI

धारा 370 खत्म: 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसद में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 यानी विशेष दर्जा खत्म करने वाला प्रस्ताव पारित करवाया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर से राज्य का पुनर्गठन कर दो केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए जो कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख थे।
9/13 Image Source : PTI

राम मंदिर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश अयोध्या में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत हुआ और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का रास्ता साफ हुआ। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसमें पीएम मोदी ने खुद भाग लिया।
10/13 Image Source : PTI

CAA कानून: पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए सबसे बड़े फैसलों में CAA कानून (नागरिकता संशोधन) भी शामिल है। नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के पात्र लोगों के लिए भारत में नागरिकता का प्रावधान किया गया है।
11/13 Image Source : PTI

आतंक पर करार प्रहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत के दुश्मनों को भी करारा जवाब दिया गया। उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 18 सितंबर 2016 को PoK में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर को निशाना बनाया। इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को भी अंजाम दिया।
12/13 Image Source : PTI

आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (PM-JAY) की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है। इसके तहत लोगों को मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है।
13/13 Image Source : HEALTH MINISTRY/PTI

Advertisement