शूटिंग से ब्रेक लेकर फैमिली संग छुट्टियों पर निकले रॉकिंग स्टॉर, एक्टर की पत्नी ने दिखाईं खूबसूरत झलकियां
शूटिंग से ब्रेक लेकर फैमिली संग छुट्टियों पर निकले रॉकिंग स्टॉर, एक्टर की पत्नी ने दिखाईं खूबसूरत झलकियां
रॉकिंग स्टार यश अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मना रहे हैं। एक्टर की पत्नी राधिका बंडिट ने इस वेकेशन की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है।
Published : May 22, 2025 03:24 pm IST, Updated : May 22, 2025 03:24 pm IST
1/6Image Source : Instagram
रॉकिंग स्टार यश आज देश ही नहीं, दुनिया भर में सबसे बड़े पैन इंडिया सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी जुनून से कम नहीं। इस वक्त यश लगातार शूटिंग शेड्यूल में बिजी हैं, एक तरफ टॉक्सिक: द फेयरटेल, तो दूसरी ओर रामायण: पार्ट वन जैसी मच अवेटेड फिल्मों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
2/6Image Source : Instagram
यश ने रामायण की शूटिंग की शुरुआत पिछले महीने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर की थी। केजीएफ चैप्टर 1 और चैप्टर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले यश न सिर्फ एक सुपरस्टार हैं, बल्कि एक डिवोटर फैमिलीमैन इंसान भी हैं।
3/6Image Source : Instagram
अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी वो अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते। हाल ही में यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके खूबसूरत पारिवारिक पल नजर आए। इन फोटोज में राधिका और यश की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है।
4/6Image Source : Instagram
राधिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी रिश्ते में सबसे ज़रूरी चीज़ ये नहीं होती कि आप साथ में क्या करते हैं, बल्कि ये होती है कि आप खामोशी में क्या समझते हैं।' बता दें, कपल अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है और फैमिली के साथ वेकेशन पर वक्त गुजारता है।
5/6Image Source : Instagram
यश 2026 में दो बड़ी छुट्टियों के मौके पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों के लिए जमकर तैयारी में जुटे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में वो सिर्फ एक ऐक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी हर पहलू में करीबी से काम कर रहे हैं। टॉक्सिक: द फेयरीटेल जहां ईद-उल-फित्र और उगादी के मौके पर 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।
6/6Image Source : Instagram
वहीं रामायण: पार्ट 1 दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के साथ यश अपने करियर के एक ऐसे फेज में कदम रख रहे हैं, जहां उनकी क्रिएटिव सोच और पर्सनल इन्वॉल्वमेंट दोनों एक साथ चल रहे हैं।