Ex को महंगे गिफ्ट्स देकर पछताईं सामंथा? दिया ऐसा बयान, होने लगे नागा चैतन्य के चर्चे
Ex को महंगे गिफ्ट्स देकर पछताईं सामंथा? दिया ऐसा बयान, होने लगे नागा चैतन्य के चर्चे
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस बीच सामंथा का एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Published : Nov 25, 2024 10:32 pm IST, Updated : Nov 25, 2024 10:32 pm IST
1/8Image Source : Instagram
सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की जानी-मानी और सबसे सफल अभिनेत्रियों में से हैं। इन दिनों वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में सामंथा के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। इस बीच वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।
2/8Image Source : Instagram
सामंथा ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्होंने अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य पर तंज कसने के लिए ये बात कही है। सोशल मीडिया पर सामंथा का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
3/8Image Source : Instagram
अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से हाल ही में सामंथा और वरुण के बीच मजेदार चैट का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सामंथा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और तो और माना जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य पर तंज कसा है।
4/8Image Source : Instagram
प्राइम वीडिोय की ओर से जारी वीडियो में वरुण धवन अपनी सिटाडेलः हनी बनी को-स्टार सामंथा से पूछते हैं- 'आपने किस एकदम बेकार चीज पर दुनियाभर के पैसे खर्च किए हैं?'
5/8Image Source : Instagram
इस पर सामंथा ने फट से जवाब दिया- 'मेरे एक्स के एक्सपेंसिव गिफ्ट्स।' सामंथा का जवाब सुनकर वरुण धवन चौंक गए। इस पर वरुण राशि के बारे में पूछते हैं, जवाब में सामंथा कहती हैं - 'बहुत ज्यादा थी।'
6/8Image Source : Instagram
हालांकि, इस दौरान सामंथा ने ना तो खर्च की गई राशि के बारे में बताया और ना ही अपने एक्स का नाम। लेकिन, वीडियो देखकर लोगों का मानना है कि सामंथा ने अपने जवाब के साथ अपने एक्स हसबैंड और एक्टर नागा चैतन्य पर निशाना साधा है।
7/8Image Source : Instagram
इत्तेफाक की बात तो ये है कि सामंथा का ये वीडियो नागा चैतन्य के जन्मदिन पर शेयर किया गया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी, लेकिन इनकी शादी 4 साल भी नहीं टिक सकी और 2021 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया।
8/8Image Source : Instagram
2023 में सामंथा और नागा का तलाक फाइनल हो गया। तलाक के बाद जहां सामंथा अब भी सिंगल हैं तो दूसरी तरफ नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला से जल्द शादी करने वाले हैं। कपल ने 8 अगस्त को इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कपल ने फैंस संग खुशखबरी शेयर की थी।