Published : Jul 14, 2026 06:05 pm IST, Updated : Jul 14, 2026 06:05 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
सारा अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार चर्चा में होने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी वेकेशन फोटोज हैं, जो सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान अपने बचपन के यारों के साथ मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं।
2/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
सारा अली खान अपने बचपन के दोस्तों के साथ इन दिनों वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अलग-अलग जगह की सैर करती और अपने अलग-अलग लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
3/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
फोटोज शेयर करते हुए सारा अली खान ने हमेशा की तरह बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा और बताया कि कैसे वह इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'रीयूनियन विद माय प्रिय बचपने के यार, तो ऑवियसली मौज-मस्ती के लिए हम तैयार। मिले सब सात समंदर पार, तो फैलाओ हंसी, बनाओ यादें और बांटो बेहद प्यार।'
4/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
सारा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और फॉलोअर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने उनके अंदाज की तारीफ की तो किसी ने इन्हें इंडस्ट्री की क्यूटेस्ट और फनीएस्ट स्टार बता दिया। वहीं कुछ ने एक्ट्रेस के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की।
5/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
सारा अली खान एक ट्रैवल लवर हैं और अक्सर इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल जाती है। अक्सर वह अलग-अलग जगह की सैर करती रहती हैं। कभी भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ तो कभी अपने दोस्तों के साथ।
6/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार 'पति-पत्नी और वो दो' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
7/7Image Source : Instagram/@saraalikhan95
वहीं सारा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'उड़ता तीर' में नजर आएंगी। आकाश ए कौशिक द्वारा निर्देशित इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म में सारा के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।