शाहरुख खान की फेवरेट हीरोइन ने की थी सीक्रेट वेडिंग, जब पति संग सामने आई फोटो तो फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका
शाहरुख खान की फेवरेट हीरोइन ने की थी सीक्रेट वेडिंग, जब पति संग सामने आई फोटो तो फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका
शाहरुख खान की जिगरी दोस्तो और फेमस एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों भले ही कम फिल्मों में नजर आती हों, लेकिन वो आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करती हैं। एक्ट्रेस की शादी बिजनेसमैन जय मेहता से हुई है और दोनों की लव स्टोरी कमाल की है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Published : Nov 13, 2025 09:23 am IST, Updated : Nov 14, 2025 07:44 am IST
1/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
अभिनेत्री और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की सह मालिक जूही चावला हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल हैं, जहां उन्हें 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के साथ सबसे अमीर सेल्फमेड महिला का खिताब मिला। अभिनय, प्रोडक्शन और बिजनेस, इन तीनों में अपनी छाप छोड़ने वाली जूही अपने पेशेवर जीवन के लिए खूब जानी जाती हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों से दूर रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने 1995 में बेहद शांत तरीके से एक बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी और उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
2/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
जय मेहता एक सफल उद्योगपति थे, जिनका बॉलीवुड की चकाचौंध से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन किस्मत ने दोनों को एक ही डिनर पार्टी में मिला दिया। राकेश रोशन के जरिए हुई इस मुलाकात में जूही और जय के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे धीरे दोस्ती में बदल गई। उस समय उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था, लेकिन साल 1990 में किस्मत ने जय की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ लाया, उन्होंने एक विमान दुर्घटना में अपनी पत्नी सुजाता बिरला को खो दिया। उस कठिन दौर में जूही ने उनके साथ रहकर उन्हें सहारा दिया और इसी सहारे ने एक नए रिश्ते की नींव रखी।
3/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
धीरे धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। हालांकि शुरुआत में दोनों अपनी भावनाओं को जाहिर करने से हिचकिचाते रहे। लेकिन प्यार छिपाए नहीं छिपता। एक रियलिटी शो में गेस्ट के रूप में शामिल हुईं जूही ने अपनी प्रेम कहानी का एक प्यारा सा किस्सा साझा किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'जय और मैं डिनर पर मिले थे और कुछ समय बाद उन्होंने मेरे आस पास मंडराना शुरू किया। मेरे जन्मदिन पर उन्होंने मुझे लाल गुलाबों से भरा एक ट्रक भेजा था। मुझे उन्हें ‘हां’ कहने में एक साल लग गया।'
4/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
जूही ने आगे बताया कि जय उन्हें रोज खत लिखा करते थे, 'शादी से पहले हर दिन एक नया खत आता था। लेकिन शादी के बाद सब बंद हो गया।' उन्होंने हंसते हुए कहा, 'उस दौर में हम खत और कार्ड भेजते थे, आज वही सब ईमेल और व्हाट्सएप में बदल गया है।' जूही और जय का रिश्ता धीरे धीरे गहराता गया, लेकिन उनकी शादी एकदम निजी और गुप्त रही। 1995 में जब जूही अपनी फिल्म 'डुप्लीकेट' की शूटिंग के लिए प्राग में थीं, तभी उनकी मां का अचानक निधन हो गया।
5/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
यह उनके जीवन का बेहद कठिन समय था। गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एक बातचीत के दौरान जूही ने बताया, 'मेरी मां चली गई थीं और मैं खुद को टूटता हुआ महसूस कर रही थी। शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, लेकिन मैं खुश नहीं हो पा रही थी। मुझे डर था कि शादी के बाद मेरा करियर भी खत्म हो जाएगा।'
6/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
ऐसे में उनकी सास ने उनका साथ दिया और कहा, 'कोई बात नहीं, सब ठीक होगा।' उसी सलाह के साथ जूही और जय ने अपने घर पर एक छोटे से निजी समारोह में, सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। दिलचस्प बात यह है कि उनकी शादी की खबर 2001 में तब सामने आई जब जूही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'मैं नहीं चाहती थी कि शादी की खबर से मेरे करियर पर असर पड़े। उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए निजी जिंदगी निजी रह सकती थी।'
7/7Image Source : iamjuhichawla/Instagram
आज जूही और जय की शादी को लगभग 30 साल हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन। जूही अब भी फिल्मों और बिजनेस में सक्रिय हैं, लेकिन जब भी उनसे उनकी सफलता का राज पूछा जाता है, तो वे मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'घर की शांति और परिवार का साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।'