बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर के घर पसरा मातम, पत्नी के निधन से शोक में डूबा परिवार
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर के घर पसरा मातम, पत्नी के निधन से शोक में डूबा परिवार
हंस राज हंस की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया है। पत्नी के निधन से हंस राज हंस के घर में मातम पसरा है। हंस राज हंस की पत्नी बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
Published : Apr 02, 2025 11:40 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 11:40 pm IST
1/6Image Source : INstagram
बॉलीवुड सिंगर हंस राज हंस की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया है। हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं जहां बुधवार की दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली है। पत्नी के निधन से सिंगर के घर में मातम पसरा है। हालांकि परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। पीटीसी की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने खुलासा किया है कि रेशम कौर पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। हाल ही में उन्हें जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कथित तौर पर उनका स्टेंट लगाया गया था।
2/6Image Source : INstagram
चिकित्सा उपचार मिलने के बावजूद रेशम की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज दोपहर वह बीमारी से जंग हार गईं। उनके भाई परमजीत सिंह के अनुसार रेशम को निधन से पहले पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 11 बजे उनके पति हंस राज हंस के पैतृक गांव शफीपुर में होगा।
3/6Image Source : instagram
पिछले साल हंस राज हंस के बेटे युवराज हंस ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया था। जिसमें उन्होंने अपनी मां को हमेशा परिवार का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने अपनी मां का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे एक मां का अपने बच्चों के प्रति प्यार बेमिसाल होता है।
4/6Image Source : instagram
पद्म श्री पुरस्कार विजेता हंस राज हंस एक महान गायक हैं जो अपने भावपूर्ण पंजाबी लोक और सूफी संगीत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बिच्छू, मौसम, पटियाला हाउस, सोनू के टीटू की स्वीटी और मानसून वेडिंग सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में योगदान दिया है, जिससे इंडस्ट्री पर उनका अमिट प्रभाव पड़ा है।
5/6Image Source : Instagram
हंस राज हंस ने नुसरत फतेह अली खान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। उनका परिवार भी संगीत उद्योग से गहरा नाता रखता है। उनके बेटे नवराज हंस गायक और अभिनेता दोनों हैं। इसके अलावा नवराज की शादी प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर मेहंदी से हुई है। रेशम कौर के परिवार में उनके पति हंस राज हंस और उनके दो बेटे युवराज हंस और नवराज हंस हैं।
6/6Image Source : instagram
हंस राज हंस ने अपने करियर में 42 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज का समां बांधा है। आज भी बॉलीवुड में हंस राज हंस का सिक्का चलता है। फिल्मों के साथ हंस राज हंस कई रियालिटी शोज में भी हिस्सा लेते रहते हैं।