'सोन परी' की मासूम फ्रूटी याद है? 25 साल में बदल गया अंदाज, नई अदाएं और खूबसूरती देख नहीं हटेंगी निगाहें
'सोन परी' की मासूम फ्रूटी याद है? 25 साल में बदल गया अंदाज, नई अदाएं और खूबसूरती देख नहीं हटेंगी निगाहें
‘सोन परी’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि उस दौर की एक भावना थी, जिसकी यादें आज भी ताजा हैं। फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े ने उस भावना को एक चेहरा दिया और लाखों बच्चों की दोस्त बन गईं। अब भले ही समय बदल गया हो, लेकिन ‘सोन परी’ की फ्रूटी की क्यूटनेस पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। यहां देखें अब वो कैसी दिखती हैं।
Published : Sep 03, 2025 06:20 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 06:20 pm IST
1/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
90 के दशक के बच्चों की यादों में अगर कोई शो आज भी ताज़ा है तो वह है ‘सोन परी’। स्टार प्लस पर हर शाम 6 बजे आने वाला यह शो बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी पसंदीदा बन गया था। यह एक काल्पनिक और जादुई दुनिया पर आधारित धारावाहिक था, जिसमें सोन परी, उसकी दोस्त अलबेली और एक प्यारी सी बच्ची फ्रूटी की कहानी दिखाई जाती थी। इस शो ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसके किरदार भी आज तक लोगों के जहन में जिदा हैं।
2/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
फ्रूटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम है तन्वी हेगड़े। तन्वी ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने 'सोन परी' के माध्यम से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। शो में उनकी मासूमियत, प्यारी मुस्कान और चुलबुलापन इतना असरदार था कि बच्चे उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त मानने लगे थे।
3/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
आज तन्वी हेगड़े बड़ी हो चुकी हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। अब वह पहले की तरह मासूम सी छोटी बच्ची नहीं, बल्कि एक ग्लैमरस और आत्मविश्वासी युवा महिला बन चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालें तो उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और रील्स देखकर साफ जाहिर होता है कि उन्होंने खुद को समय के साथ पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है। उनका फैशन सेंस, आत्मविश्वास और कैमरा फ्रेंडली अंदाज आज की नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों से किसी भी मायने में कम नहीं है।
4/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
‘सोन परी’ सीरियल साल 2000 में शुरू हुआ था और 2006 तक कुल 266 एपिसोड्स तक चला। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 साल बाद भी सोशल मीडिया पर फ्रूटी और सोन परी की चर्चा होती रहती है। शो में सोन परी का किरदार मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था, जो खुद भी एक जानी-मानी और अनुभवी अभिनेत्री हैं। लेकिन जिस किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, वो था फ्रूटी और तन्वी हेगड़े ने इस भूमिका को इतने सजीव ढंग से निभाया कि वह बच्चों की हीरो बन गईं।
5/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
तन्वी का करियर सिर्फ 'सोन परी' तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने और भी कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है जैसे – ‘खिचड़ी’, ‘कैप्टन हाउस’ और बच्चों के पसंदीदा शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में भी वो नजर आई थीं। इन धारावाहिकों में भी उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया।
6/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
टीवी के अलावा तन्वी ने बॉलीवुड में भी एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में छोटी मगर यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं, 'चैंपियन’, ‘पिता’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिवा’। इन फिल्मों में उन्होंने विविध किरदार निभाकर साबित किया कि वह अभिनय के हर पहलू में खुद को ढाल सकती हैं।
7/7Image Source : @tanvihegde/Instagram
आज तन्वी हेगड़े सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और फैंस उन्हें अब भी ‘फ्रूटी’ कहकर पुकारते हैं। वो अपनी जिंदगी के हर पहलू को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। चाहे वो प्रोफेशनल शूट हो, ट्रैवल डायरी हो या फिटनेस रूटीन। उनके बदले हुए लुक और स्टाइल ने उन्हें एक यूथ आइकन बना दिया है।