सुनीता अहूजा ने की ग्रैंड पार्टी, 'लॉकअप 2' कंटेस्टेंट संग दिखा गोविंदा की पत्नी का बेफिक्र अंदाज, छाईं तस्वीरें
सुनीता अहूजा ने की ग्रैंड पार्टी, 'लॉकअप 2' कंटेस्टेंट संग दिखा गोविंदा की पत्नी का बेफिक्र अंदाज, छाईं तस्वीरें
सुनीता आहूजा हाल ही में 'लॉक-अप 2' के प्रतियोगियों और अभिनेता धीरज धूपर संग निजी पार्टी में मस्ती करती नजर आईं। धीरज द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका यह बेफिक्र अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Published : Sep 03, 2026 05:02 pm IST, Updated : Sep 03, 2026 05:02 pm IST
1/6Image Source : dheerajdhoopar//Instagram
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में 'लॉक-अप 2' के प्रतियोगियों के साथ एक खुशनुमा शाम बिताती नजर आईं। सुनीता आहूजा ने अपने घर पर एक प्राइवेट पार्टी रखी थी, जिसमें लॉकअप के सितारे पहुंचे नजर आए। शो के प्रतिभागियों की इस मुलाकात ने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। इस शानदार गेट-टुगेदर की तस्वीरें मशहूर टीवी अभिनेता धीरज धूपर और उनकी अभिनेत्री पत्नी विनी अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिनमें सभी कलाकार बेहद सहज और मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
2/6Image Source : dheerajdhoopar//Instagram
धीरज धूपर और विनी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए इस पार्टी की तस्वीरें साझा कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अबाउट लास्ट नाइट'। तस्वीरों में सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, विनी अरोड़ा और 'लॉक-अप 2' के कई चर्चित चेहरे एक साथ पोज़ देते नजर आए। इस पोस्ट में रियाज अली, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी और वरुण यादव जैसे सोशल मीडिया और टीवी सितारों को टैग किया गया था। बंद कमरे में हुई इस निजी पार्टी में सभी का अंदाज बेहद खुशनुमा और कैजुअल लग रहा था।
3/6Image Source : Viral Bhayani/Instagram
तस्वीरों में सुनीता आहूजा की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। एक ग्रुप फोटो में वे सभी के साथ मुस्कुराती हुई खड़ी दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ टील-टोन का बॉटम पहना हुआ था, जो उन पर काफी जच रहा था। वहीं, ग्रुप के बाकी युवा कलाकारों ने पार्टी के हिसाब से कैजुअल और ट्रेंडी आउटफिट्स चुने थे।
एक अन्य तस्वीर में धीरज धूपर और सुनीता आहूजा एक साथ विक्ट्री साइन बनाते हुए पोज दे रहे हैं। पार्टी के अनसीन पलों में सुनीता कभी बातचीत के दौरान ठहाके लगाती हुई दिख रही हैं, तो कभी धीरज को गर्मजोशी से गले लगाती नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें साफ दर्शाती हैं कि रियलिटी शो के तनावपूर्ण माहौल से दूर सभी सितारे इस गेट-टुगेदर का पूरा लुत्फ उठा रहे थे।
5/6Image Source : Viral Bhayani/Instagram
तस्वीरों के सामने आते ही धीरज और विनी की पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और फायर इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच एक यूजर के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने पार्टी के दौरान हुए किसी 'कजरारे मोमेंट' का जिक्र किया था। इस टिप्पणी ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर उस शाम कौन सा खास डांस या वाकया हुआ था।
सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों और बेफिक्र अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 'लॉक-अप 2' के युवा कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी यह बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।