Published : May 30, 2025 07:51 pm IST, Updated : May 30, 2025 07:51 pm IST
1/9Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुरवीन ने खुलासा किया कि कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी। फिल्मों की दुनिया में बोल्ड और बिंदास किरदारों में जान फूंकने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सुरवीन की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। अपने ही सीरियल के ऑनस्क्रीन शादीशुदा हीरो से प्यार हुआ तो खुल्ला रोमांस चला। लेकिन ये रिश्ता जल्द ही टूट गया। इसके बाद 1-2 नहीं बल्कि 3 रिश्तों के प्यार का भी कबाड़ा हो गया। इसके बाद एक हैंडसम-हंक भारतीय क्रिकेटर से नैन लड़े और खूब रोमांस चला। लेकिन ये क्रिकेटर भी फिक्सिंग के डर्टी गेम में फंस गया तो इस बार भी सुरवीन के प्यार की हवा निकल गई। आखिर तंग आकर सुरवीन ने गुपचुप शादी रचा ली और अब फिल्मी दुनिया में अपने किरदारों से तारीफें बटोर रही हैं। आइये जानते हैं सुरवीन की निजी और प्यार से गुलजार रही जिंदगी की बोल्ड और बिंदास कहानी।
2/9Image Source : Instagram
सुरवीन चावला का जन्म 1 अगस्त 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद सुरवीन ने ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने का फैसला लिया। इसके बाद सुरवीन मुंबई आ गईं और यहां फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाशने लगीं। साल 2001 में सुरवीन को टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कास्ट किया गया। इस सीरियल ने सुरवीन के करियर को शुरुआत दिलाई और एक्टिंग को भी धार मिली। इसके बाद सुरवीन ने साल 2006 में एक नए 'काजल: सबकी आंखों में बसती है' नाम के सीरियल में काम किया। इस सीरियल में सुरवीन की मुलाकात हुई अपूर्व अग्निहोत्री से।
3/9Image Source : Instagram
सुरवीन और काजल दोनों ही इसी सीरियल में काम कर रहे थे। दोनों ने ऑनस्क्रीन कपल के किरदार निभाए। अपूर्व पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन इसके बाद भी सुरवीन को उनसे प्यार हो गया। दोनों के कई महीनों तक चले रिलेशनशिप की जानकारी सेट पर ज्यादातर लोगों को पता होती थी। हालांकि दोनों के बीच चला ये प्यार परवान नहीं चड़ पाया और जल्द ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। अपूर्व ने अपनी पत्नी के साथ रहने का फैसला लिया और सुरवीन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं।
4/9Image Source : Instagram
पहले प्यार में दिल टूटने के बाद सुरवीन की जिंदगी में टीवी की दुनिया के एक्टर गौरव चोपड़ा की एंट्री हुई। गौरव और सुरवीन की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर ही बिना नाम लिए एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को भी जताते रहे। गौरव ने एक बार अपनी हेयरस्टाइल को लेकर कहा था कि किसी खास के कहने पर मैंने अपनी हेयरस्टाइल बदली है।
5/9Image Source : Instagram
सुरवीन और गौरव दोनों कुछ समय तक डेट करते रहे लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ ही समय बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। एक के बाद एक तीन रिश्ते टूटने का अनुभव झेल चुकीं सुरवीन अपने करियर में भी स्टेबल होने की जुगत में थीं और रियालिटी शोज में भी अपनी अदाओं का जलवा दिखाती रहती थीं।
6/9Image Source : Instagram
सुरवीन की जिंदगी में अब ऐसा क्रिकेटर आने वाला था जिसके साथ उनका नाम हमेशा के लिए जुड़ गया था। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि श्रीसंत थे। सुरवीन और श्रीसंत दोनों की दोस्ती हुई और दोनों को बीच खूब रोमांस चला। इतना ही नहीं सुरवीन ने श्रीसंत के साथ कई रियालिटी शो में बतौर कपल डांस किया और ऑनस्क्रीन रोमांस का खूब रंग जमाया। लेकिन दुर्भाग्य से श्रीसंत का नाम मैच फिक्सिंग में आ गया और उनका करियर पलटने लगा।
7/9Image Source : Instagram
इसके बाद सुरवीन ने भी अपने रास्ते अलग कर लिए। दोनों अलग-अलग रास्ते हो लिए। लगातार प्यार और दिल टूटने से तंग आकर सुरवीन ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। अब सुरवीन के बहुत पुराने दोस्त अक्षय ठक्कर ही उनके पति हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अक्षय ठक्कर एक बिजनेसमैन हैं और अर्थ फार्मासुटिकल्स नाम की कंपनी चलाते हैं।
8/9Image Source : Instagram
सुरवीन ने अपने करियर में अब तक 32 से ज्यादा टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। कई फिल्मों के बोल्ड किरदारों में सुरवीन की खूब तारीफें हुई हैं। हेट स्टोरी-2 जब साल 2014 में रिलीज हुई तो सुरवीन के बोल्ड सीन्स खूब चर्चा का विषय रहे और फैन फॉलोइंग भी खूब बढ़ी।
9/9Image Source : Instagram
सुरवीन अब ओटीटी सीरीज में भी नजर आती रहती हैं। हाल ही में अपनी सीरीज का प्रमोशन करने के लिए एक पॉडकास्ट में सुरवीन ने अपने कास्टिंग काउच के किस्सों का भी खुलासा किया है जो काफी वायरल हो रहे हैं।