Published : Dec 28, 2025 09:49 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 09:49 pm IST
1/8Image Source : instagram/@tabutiful
फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी शादी का इंतजार इनके फैंस सालों से कर रहे हैं, लेकिन ये अब तक कुंवारी हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। कमाल की बात तो ये है कि इनमें से कुछ की उम्र 40 तो कुछ की 50 से ज्यादा है, लेकिन इसके बाद भी इन्होंने अब तक शादी नहीं की है और अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जी रही हैं।
2/8Image Source : instagram/@sushmitasen47
इनमें सबसे पहला नाम है 'मिस यूनिवर्स' का खिताब अपने नाम करने वालीं पहली भारतीय महिला और अभिनेत्री सुष्मिता सेन की। सुष्मिता सेन 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, उनकी दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है।
3/8Image Source : instagram/@tabutiful
बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में से एक, तब्बू ने भी अब तक शादी नहीं की है। अंधाधुन से लेकर दृश्यम जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजाने वालीं तब्बू 54 साल की हो चुकी हैं। उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा, इसके बाद भी अभिनेत्री ने अब तक शादी नहीं की है।
4/8Image Source : instagram/@tanishaamukerji
इस लिस्ट में काजोल की बहन और अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी का नाम भी शामिल है। कई फिल्मों से लेकर बिग बॉस जैसे रियेलिटी शो में नजर आ चुकीं तनीषा मुखर्जी भी 48 साल की हैं और अब तक उन्हें ऐसा कोई नहीं मिला है, जिसके साथ अभिनेत्री घर बसा सकें।
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी अब तक शादी नहीं की है। बिग बॉस के दौरान उनका नाम राकेश बापट के साथ जुड़ा था, लेकिन बाहर आते ही दोनों का रिश्ता टूट गया और शमिता के फैंस का उन्हें दुल्हन बनते देखने का सपना भी इसी के साथ चूर-चूर हो गया। शमिता फिलहाल 46 साल की हैं और सिंगल हैं।
6/8Image Source : instagram/@ameeshapatel9
'कहो ना प्यार है' जैसी ब्लॉकबस्टर से डेब्यू करने वालीं अमीषा पटेल ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि 50 की उम्र में भी अमीषा सिंगल हैं और अपनी सिंगल लाइफ को जमकर एंजॉय कर रही हैं।
7/8Image Source : instagram/@divyadutta25
1994 में 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से डेब्यू करने वालीं दिव्या दत्ता का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। 'वीर जारा', 'भाग मिल्खा भाग', 'दिल्ली-6', 'स्टेनली का डब्बा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजा चुकीं अभिनेत्री 47 साल की हैं और अब तक सिंगल हैं।
8/8Image Source : instagram/@sakshitanwar4
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपने अभिनय का जादू चलाने वालीं 52 साल की साक्षी तंवर ने भी अब तक शादी नहीं की है। अभिनेत्री ने 2018 में एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा है। साक्षी अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।