1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सलवार सूट छोड़ बोल्ड बेब बनीं स्वरा भास्कर, पूल में की मस्ती, तस्वीरें देख बोले लोग- 'बुर्का किधर है'

सलवार सूट छोड़ बोल्ड बेब बनीं स्वरा भास्कर, पूल में की मस्ती, तस्वीरें देख बोले लोग- 'बुर्का किधर है'

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jul 29, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 12:12 pm IST
बॉलीवुड में कई हीरोइनें ऐसी हैं जो अपनी बेबाकी के चलते विवादों में घिरी रहती है। जब भी इनका जिक्र आता है तो सबसे पहले जिसका नाम लिया जाता है, वो कोई और नहीं बल्कि स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने चंद फिल्मों में ही काम किया, लेकिन उनकी बेबाकी ने उन्हें काफी फेमस बना दिया। बोल्ड सीन देने से लेकर एक्ट्रेस के मुस्लिम नेता से शादी करने तक पर बवाल हुआ। अब स्वरा भास्कर फिल्मों से दूर अपनी मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वेकेशन की झलकियां साझा की हैं, जिसमें उनका अतरंगी अवतार देख लोग बौखला गए हैं।
1/7 Image Source : @reallyswara/Instagram

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा है, 'कभी-कभी आपको दुनिया की कठोर वास्तविकताओं और अपने जीवन पर हावी होने वाली अंतहीन उवझनों से दूर जाने की जरूरत होती है।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो गोवा में वेकेशन मना रही है। उन्होंने लिखा, 'हरियाली में बसा, गोवा आपकी थकी हुई आत्मा के लिए एक अभयारण्य है।' हरे-भरे दृश्य, बहते पानी और प्राकृतिक प्रकाश की सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे खाने का एक्ट्रेस लुत्फ उठा रही हैं।
2/7 Image Source : @reallyswara/Instagram

सामने आई तस्वीरों में वो पूरी तरह से वेकेशन मोड में नजर आ रही हैं। उन्हें रंग-बिरंगे आउटफिट में देखा जा सकता है। वो साड़ी-सूट नहीं बल्कि बिल्कुल मॉर्डन ड्रेसेज में दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई झलकियों में वो पति के साथ रोमांटिक होते, पूल में मस्ती करतीं और बेटी के साथ खूबसूरत मेमोरेबल पल बिताती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका पुराना वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। इन्हें देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
3/7 Image Source : @reallyswara/Instagram

इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के अटपटे कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक शख्स ने लिखा, 'तुम्हारा बुर्का कहां है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अब गाजा की दर्द नहीं सता रहा।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'तुम्हारी असलियत है क्या, बुर्के वाली या बिकिनी वाली।' एक अन्य शख्सने लिखा, 'हिजाब और नकाब दोनों गायब है।' एक नेटिजन ने कहा, 'थोड़ा फिलिस्तीन जाओ।' एक यूजर ने पुरानी बात पर चुटकी लेते हुए कहा, 'वहां गाजा के लोग भूख से मर रहे हैं और आप यहां मौज कर रही हैं।'
4/7 Image Source : @reallyswara/Instagram

कई लोगों ने एक्ट्रेस को बॉडी शेम भी किया। उनके बढ़े वजन और बिकिनी फोटो को लेकर कई बकवास कमेंट भी देखने को मिले। कई लोग एक्ट्रेस का सपोर्ट करते भी नजर आए और बोले कि एक्ट्रेस जैसे रहना चाहती हैं, वो उनकी मर्जी है। वैसे इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पति भी नजर आए। दोनों अपने रिसॉर्ट की कई झलकियां दिखाईं। इनमें खाने से लेकर उनके बेडरूम, पूल और गार्डेन एरिया की झलक दिखी।
5/7 Image Source : @reallyswara/Instagram
कई लोगों ने एक्ट्रेस को बॉडी शेम भी किया। उनके बढ़े वजन और बिकिनी फोटो को लेकर कई बकवास कमेंट भी देखने को मिले। कई लोग एक्ट्रेस का सपोर्ट करते भी नजर आए और बोले कि एक्ट्रेस जैसे रहना चाहती हैं, वो उनकी मर्जी है। वैसे इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पति भी नजर आए। दोनों अपने रिसॉर्ट की कई झलकियां दिखाईं। इनमें खाने से लेकर उनके बेडरूम, पूल और गार्डेन एरिया की झलक दिखी।
बात करें स्वरा भास्कर की लव लाइफ की जो वो समाजवादी नेता फहद अहमद से मैरिड हैं। दोनों की मुलाकात साल 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों सिर्फ एक-दूसरे को दोस्त के रूप में जानते थे, लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद, दोनों ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज कर ली। स्वरा ने शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।
6/7 Image Source : @reallyswara/Instagram

स्वरा और फहद की शादी के बाद काफी विवाद हुआ। दरअसल, स्वरा ने पहले फहद को 'भाई' कहा था, जिसके बाद शादी को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस शादी को इस्लामी मान्यताओं के अनुसार अवैध बताया, क्योंकि यह विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार नहीं हुआ था। 23 सितंबर 2023 को स्वरा और फहद ने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया।
7/7 Image Source : @reallyswara/Instagram

Advertisement