दिशा पाटनी संग डेटिंग पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मुझसे कुछ छीन लिया गया हो
दिशा पाटनी संग डेटिंग पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मुझसे कुछ छीन लिया गया हो
तलविंदर और दिशा पाटनी को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया और इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप होने की अफवाहें तेज हो गईं। अब हाल ही में तलविंदर ने इस पर रिएक्ट किया और बताया कि जब ये चर्चा शुरू हुई तो उन्हें क्या फील हुआ।
Published : Feb 05, 2026 02:19 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 02:19 pm IST
1/7Image Source : Viral Bhayani
पंजाबी सिंगर तलविंदर हाल ही में सोशल मीडिया पर अचानक सुर्खियों में आ गए, जब कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया। इस क्लिप में वह कथित तौर पर एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ नजर आए, जिसके बाद इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। वीडियो सामने आते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा शख्स तलविंदर ही है और देखते ही देखते यह मामला ऑनलाइन चर्चा का बड़ा विषय बन गया। इस वायरल वीडियो और उससे जुड़े कयासों पर अब तलविंदर ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में सिंगर ने न सिर्फ इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं, बल्कि अपने फेस रिवील को लेकर भी खुलासा किया। तलविंदर ने साफ कहा कि यह सब उनके लिए बेहद दुखद और भावनात्मक रूप से परेशान करने वाला अनुभव रहा। नूपुर सेनन की शादी में दिशा पटानी के साथ जुड़े वायरल वीडियो को लेकर तलविंदर ने बताया कि उन्हें इस खबर का पता सुबह उठते ही चला। उन्होंने कहा, 'मैं उठा और यह खबर सुनी। वीडियो देखा, हर जगह अपना चेहरा देखा। मैंने यह सब सोने से ठीक पहले देखा था और उस वक्त मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मुझसे कुछ छीन लिया गया हो।'
3/7Image Source : Viral Bhayani
तलविंदर ने आगे बताया कि उन्होंने अपने फेस रिवील को लेकर काफी समय से प्लानिंग की थी और वह इसे अपने तरीके से, सही वक्त पर करना चाहते थे। उनके मुताबिक, यह कभी भी ऐसा नहीं था कि वह हमेशा के लिए अपना चेहरा छिपाना चाहते थे या दुनिया से लुका-छिपी खेल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मेरा मकसद बस इतना था कि लोग मेरे म्यूजिक पर ध्यान दें। जो मैं ऑडियंस को दे रहा हूं, वही पब्लिक के लिए है, मेरी पर्सनल लाइफ नहीं।' तलविंदर ने इस बात पर भी निराशा जताई कि कैसे कुछ लोग सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया और उन्हें लगातार सैकड़ों मैसेज आने लगे। उन्होंने कहा, 'लोग ऐसे बर्ताव कर रहे थे जैसे मैंने खुद वीडियो नहीं देखा हो। 200, 300, 500 लोग मुझे वही क्लिप भेज रहे थे।' उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर कोई सिर्फ कुछ हज़ार या लाख व्यूज के लिए किसी की मेहनत और प्लानिंग को क्यों बर्बाद करता है। तलविंदर ने कहा, 'सिर्फ 5,000, 10,000 या 50,000 व्यूज के लिए किसी की छोटी-सी साइकोलॉजी ट्रिक, किसी का छोटा-सा गोल, जिस पर वह लंबे समय से काम कर रहा था, उसे खत्म कर देना, यह बहुत दुख देता है।' उनके मुताबिक इस पूरे मामले ने कई लोगों के असली रंग भी दिखा दिए।
5/7Image Source : Viral Bhayani
दिशा पटानी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर तलविंदर ने बेहद संतुलित और शांत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हम अभी भी खुद को खोज रहे हैं, खुद को समझ रहे हैं। मैं इसे यहीं छोड़ देना चाहता हूं। अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।' इस बयान से साफ है कि तलविंदर अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की पुष्टि या इनकार से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू, जिन्हें उनके स्टेज नाम तलविंदर से जाना जाता है, इंडिपेंडेंट म्यूजिक सीन का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय और भावनात्मक गाने दिए हैं, जो खासकर युवाओं के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। उनके मशहूर ट्रैक्स में ‘विशेज’, ‘ख्याल’, ‘धुंधला’, ‘नशा’ जैसे गाने शामिल हैं, जिनकी खासियत उनका सॉफ्ट म्यूजिक और गहरी लिरिक्स हैं।
कुल मिलाकर, नूपुर सेनन की शादी से जुड़े वायरल वीडियो ने तलविंदर को अचानक एक ऐसे स्पॉटलाइट में ला खड़ा किया, जिसके लिए वह मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। यह मामला सिर्फ एक वायरल क्लिप का नहीं, बल्कि किसी कलाकार की पर्सनल स्पेस, उसकी प्लानिंग और उसकी पहचान से जुड़ा सवाल भी खड़ा करता है, जिसे तलविंदर ने बेहद ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ सामने रखा है।