TRP Week 48: अनुपमा-क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का दबदबा बरकरार, इन शोज का हुआ बुरा हाल
TRP Week 48: अनुपमा-क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का दबदबा बरकरार, इन शोज का हुआ बुरा हाल
अनुपमा ने टीआरपी चार्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा है, सप्ताह 48 में भी पहले स्थान बरकरार है। उसके बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' है। इस बीच, ये रिश्ता क्या कहलाता है 10वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि गंगा माई की बेटियां और लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 जैसे शो धूम मचा रहे हैं, जो हाल ही में शुरू हुए है।
Published : Dec 11, 2025 10:38 pm IST, Updated : Dec 11, 2025 10:38 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
अनुपमा ने टीआरपी चार्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा है, सप्ताह 48 में भी पहले स्थान बरकरार है। उसके बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' है। इस बीच, ये रिश्ता क्या कहलाता है 10वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि गंगा माई की बेटियां और लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 जैसे शो धूम मचा रहे हैं, जो हाल ही में शुरू हुए है।
2/7Image Source : Screen Grab from jiohotstar
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) ने ऑफिशियली टेलीविजन सीरियल के लिए वीक 48 की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। 'अनुपमा' ने एक बार फिर इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में टॉप स्थान बनाए रखा है। स्टार प्लस का यह शो हफ्ते दर हफ्ते अपनी कहानी से दबदबा बनाए हुए है और लगातार बिना किसी रुकावट के टॉप स्थान पर बना हुआ है।
3/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
'अनुपमा' की दिलचस्प कहानी, दमदार एक्टिंग और ऐसे किरदार जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं। उन्होंने पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत लिया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस हफ्ते नंबर दूसरे पोजीशन पर रहा और कई हफ्तों से लगातार टीआरपी चार्ट के टॉप तीन में बना हुआ है।
4/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
हाल ही में लॉन्च हुआ डेली सोप 'गंगा माई की बेटियां' ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और अब यह नंबर 3 पोजीशन पर है। वहीं, 'उड़ने की आशा' ने वीक 48 में नंबर 4 स्थान हासिल किया, जिसके बाद 'तुम से तुम तक' नंबर 5 पर रहा।
5/7Image Source : Screen grab from ZEE5
वसुधा, जो पिछले हफ्ते 7वें स्थान पर था वो इस हफ्ते नंबर 6 पर आ गया। इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
7वां स्थान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हासिल किया। हालांकि, ये दोनों शोज पहले टीआरपी चार्ट में अच्छा परफॉर्मेंस दिख रहा थे, लेकिन अब कहानी में कुछ खास दम नहीं दिख रहा है।
इस बीच, लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 ने अपनी लोकप्रियता फिर से हासिल करना शुरू कर दिया है और टीआरपी चार्ट पर नंबर 9 पोजीशन पर आ गया है। 10वां स्थान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लिया, जो इस हफ्ते रैंकिंग में और नीचे खिसक गया।