1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. ट्रोलिंग से बेअसर भूमि पेडनेकर, पहुंची असम, घुटने भर पानी में उतरकर की लोगों की मदद

ट्रोलिंग से बेअसर भूमि पेडनेकर, पहुंची असम, घुटने भर पानी में उतरकर की लोगों की मदद

Written By: Jaya Dwivedie
Published : Aug 07, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 04:58 pm IST
हाल ही में दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा की आलोचना करने पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि इन विवादों और आलोचनाओं से बेअसर होकर अभिनेत्री अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। भूमि को हाल ही में असम के भीषण बाढ़ प्रभावित इलाकों में जमीनी स्तर पर राहत सामग्री बांटते और पीड़ितों की सहायता करते देखा गया।
1/6 Image Source : bdrf_official/Instagram

भूमि पेडनेकर ने 'भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन' संस्था के साथ मिलकर असम के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मानवीय कार्य के कई वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। एक वीडियो में भूमि घुटने भर पानी में पैदल चलते हुए बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ियों तक राहत सामग्री पहुंचाती नजर आ रही हैं।
2/6 Image Source : bdrf_official/Instagram
भूमि पेडनेकर ने 'भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन' संस्था के साथ मिलकर असम के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मानवीय कार्य के कई वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। एक वीडियो में भूमि घुटने भर पानी में पैदल चलते हुए बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ियों तक राहत सामग्री पहुंचाती नजर आ रही हैं।
संस्था ने भूमि की सराहना करते हुए लिखा कि जब सहानुभूति एक्शन का रूप लेती है तो उम्मीद की किरण और दूर तक पहुंचती है। ग्रुप को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक भावुक संदेश लिखा कि किसी भी डूबे हुए गांव में सुधार की शुरुआत बारिश थमने से नहीं, बल्कि मदद के पहुंचने से होती है।
3/6 Image Source : bdrf_official/Instagram
संस्था ने भूमि की सराहना करते हुए लिखा कि जब सहानुभूति एक्शन का रूप लेती है तो उम्मीद की किरण और दूर तक पहुंचती है। ग्रुप को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक भावुक संदेश लिखा कि किसी भी डूबे हुए गांव में सुधार की शुरुआत बारिश थमने से नहीं, बल्कि मदद के पहुंचने से होती है।
एक अन्य वीडियो में भूमि नाव में सवार होकर पानी से घिरे एक घर तक पहुंचती हुई दिखाई देती हैं। उन्होंने असम की जमीनी हकीकत पर रोशनी डालते हुए बताया कि भले ही कुछ इलाकों से पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन कई गांव अब भी ऐसे हैं जहां सिर्फ नाव के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ भूमि वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करती और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाती हुई भी दिखीं। इस तबाही और मुश्किल वक्त के बीच उनके इस व्यवहार ने स्थानीय लोगों को काफी ढांढस बंधाया।
4/6 Image Source : bdrf_official/Instagram

असम में आई इस प्राकृतिक आपदा के दौरान बॉलीवुड से मदद पहुंचाने वाली भूमि अकेली कलाकार नहीं हैं। उनसे पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी असम के शिवसागर जिले में 'ग्लोबल सिख्स' एनजीओ के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया था। उन्होंने बेघर हुए परिवारों के लिए लंगर सेवा में मदद करने के साथ-साथ जरूरी खाद्य सामग्री और उत्तरजीविता किट का वितरण किया था।
5/6 Image Source : bdrf_official/Instagram
असम में आई इस प्राकृतिक आपदा के दौरान बॉलीवुड से मदद पहुंचाने वाली भूमि अकेली कलाकार नहीं हैं। उनसे पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी असम के शिवसागर जिले में 'ग्लोबल सिख्स' एनजीओ के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया था। उन्होंने बेघर हुए परिवारों के लिए लंगर सेवा में मदद करने के साथ-साथ जरूरी खाद्य सामग्री और उत्तरजीविता किट का वितरण किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि को हाल ही में प्राइम वीडियो की क्राइम सीरीज 'दलदल' में देखा गया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, थिएटर्स में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' थी, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
6/6 Image Source : bdrf_official/Instagram

Advertisement