शुरू हुई वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग, पहले दिन बिके इतने टिकट
शुरू हुई वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग, पहले दिन बिके इतने टिकट
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' के रिलीज में अब 3 दिनों का समय बचा है। 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन ही इस फिल्म के 8 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
Published : Dec 22, 2024 08:35 pm IST, Updated : Dec 22, 2024 08:35 pm IST
1/7Image Source : Instagram
वरुण धवन की एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण का नया अवतार देखने को मिलने वाला है, जिसकी चर्चा ट्रेलर रिलीज के बाद से हर तरफ हो रही है। फिल्म में वह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। बेबी जॉन बड़े बजट से बनी फिल्म है जो क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिससे फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है।
2/7Image Source : Instagram
तरण आदर्श ने हाल ही में बेबी जॉन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। अभिनेता के प्रशंसक अब फिल्म के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। फिल्म में वरुण के एक्शन में साउथ का तड़का लगने वाला है जिसे देखने के लिए हर कोई उत्साहित है।
3/7Image Source : Instagram
ये फिल्म एक्टर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल उन्होंने अपने घर एक बच्ची का स्वागत किया है। बेबी जॉन की कहानी भी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।
4/7Image Source : Instagram
इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी नजर आने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बेबी जॉन में काम करने के लिए उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया है। वहीं इसमें राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि एटली कुमार और कैलीस की जोड़ी पर्दे पर कुछ नया धमाका दिखाएगी।
5/7Image Source : Instagram
कलीज जहां इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, वहीं एटली ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ज़ारा ज़ियाना ने उनकी ऑनस्क्रीन बेटी की भूमिका निभाई है। फिल्म के चर्चा में आने के बाद से ही कहा जा रहा है कि यह साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की थेरी का हिंदी रीमेक है।
6/7Image Source : Instagram
एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने खुद माना था कि ये थेरी से प्रेरित है लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसमें वह पूरी टीम के साथ गुजराती थाली का आनंद लेते नजर आ रहे थे।
7/7Image Source : Instagram
सेकनिल्क के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 8847 टिकट बिक गए हैं। अब पहले दिन की कमाई देखकर माना जा रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पोंस देखने को मिलने वाला है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।