Published : May 16, 2026 10:43 am IST, Updated : May 16, 2026 10:43 am IST
1/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने वाले विक्की कौशल अब इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक बन चुके हैं। हाल ही कि दिनों में वह 'छावा' की सफलता को लेकर चर्चा में रहे। विक्की कौशल ने 2015 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि फिल्मी दुनिया में उनका भविष्य काफी उज्जवल होने वाला है। आज विक्की कौशल अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर आपको उनकी उन 7 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है।
2/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
मसान- 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई 'मसान' बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से है। फिल्म में विक्की कौशल, श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा लीड रोल में हैं। जब भी विक्की कौशल की सबसे शानदार फिल्मों की चर्चा होती है, उनमें मसान का नाम जरूर लिया जाता है। ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपने आंसू रोक सकेगा। ये फिल्म आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
3/8Image Source : youtube/FuhSePhantom
रमन राघव- विक्की कौशल ने अक्सर फैंस को अपने अभिनय से चौंकाया है और 24 जून, 2016 को रिलीज हुई 'रमन राघव' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे पुलिसवाले की भूमिका निभाई है, जिसे नशे की लत है और वो अपनी नौकरी में भी स्ट्रगल कर रहा है। वहीं फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साइको किलर की भूमिका निभाई है, जो अपनी बहन की हत्या कर देता है। विक्की कौशल की ये फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।
4/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
सैम बहादुर- 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई 'सैम बहादुर' भी विक्की कौशल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में विककी कौशल के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखी जा सकती है।
5/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
सरदार उधम- विक्की कौशल ने अपने अभिनय से अक्सर दर्शकों को चौंकाया है और 16 अक्टूबर 2021 को रिलीज हुई 'सरदार उधम' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ये फिल्म भारतीय क्रांतिकारी उधन सिंह के जीवन पर आधारित है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ये फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से 1940 के समय की कहानी पर बेस्ड है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के जीवन को दिखाया गया है और विक्की कौशल ने इस फिल्म में अपने अभिनय से जो दम भरा था, वह हर किसी के बीच चर्चा का विषय था।
6/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक- 11 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई वही फिल्म है, जिसने विक्की कौशल के करियर को एक नई उड़ान दी। इस फिल्म के साथ उन्होंने सोलो कमर्शियल स्टार के तौर पर पहचान हासिल की। इस फिल्म का डायलॉग 'How's The Josh?' इतना पॉपुलर हुआ कि अब भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 342 करोड़ का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया।
7/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
जरा हटके जरा बच के- विक्की कौशल ने यूं तो फिल्मी दुनिया में ज्यादातर सीरियस किरदारों के लिए तारीफें हासिल की हैं, लेकिन 2 जून 2023 को रिलीज हुई 'जरा हटके जरा बच के' में उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग भी चर्चा का विषय रही। इस हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी ने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ का कलेक्शन किया था।
8/8Image Source : Instagram/@vickykaushal09
छावा- छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित 'छावा', विक्की कौशल के करियर की सबसे सफल फिल्म है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 827 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे स्टार मुख्य भूमिका में हैं।