1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सलमान खान की इन 5 फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 1 ने तो कूट दिए थे 600 करोड़ रुपये

सलमान खान की इन 5 फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 1 ने तो कूट दिए थे 600 करोड़ रुपये

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Dec 27, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 01:32 pm IST
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जिसने एक पूरी पीढ़ी के युवाओं को बड़ी संख्या में प्रेरित किया। वॉन्टेड का राधे हो या फिर बॉडीगार्ड के लवली सिंह हर तरह के किरदारों में डायलॉग गढ़ दिए। कहावत है कि सलमान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिनकी औसत चलने वाली फिल्में ही 100-150 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करती हैं। 2010 के बाद से शायद ही कोई फिल्म होगी जो 100 करोड़ रुपयों से कम कमाई होगी। (Image Source-Imdb)
1/6 Image Source : Image Source-Imdb

बजरंगी भाईजान: सलमान की खास बात है कि जब उनका तालमेल भी डायरेक्टर के साथ बैठता है तो फिर एक जादू दिखता है और सलमान की फिल्में वो रिकॉर्ड तोड़ते हैं जो अनोखे हैं। डायरेक्टर कबीर खान के साथ फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान की एक्टिंग से लोगों ने सिनेमाघरों में रोया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दमदार कहानी के साथ ये आई ये फिल्म 600 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी। आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक। फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Image Source-Imdb)
2/6 Image Source : Image Source-Imdb

सुल्तान: डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म सुल्तान ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था और 577 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। रणदीप हुड्डा ने फतेह सिंह का किरदार निभाया था। 2016 में आई इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये अपने पहले ही हफ्ते में कमा लिए थे। भारत में ही इस फिल्म ने 414 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। (Image Source-Imdb)
3/6 Image Source : Image Source-Imdb

टाइगर जिंदा है: साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है ने 564 करोड़ रुपयों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। भारत में इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्टर किया था कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म मौजूद है। (Image Source-Imdb)
4/6 Image Source : Image Source-Imdb
टाइगर जिंदा है: साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है ने 564 करोड़ रुपयों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। भारत में इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्टर किया था कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म मौजूद है। (Image Source-Imdb)
प्रेम रतन धन पायो: 2015 में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने 365 करोड़ रुपये कमाए थे और सुपरहिट रही थी। सूरज बड़जात्या ने फिल्म को डायरेक्ट किा था और कहानी खुद डायरेक्टर ने आश करण पटेल के साथ मिलकर लिखी थी। सोनम कपूर भी फिल्म में लीड रोल में नजर आई थी। हॉटस्टार पर फिल्म देखी जा सकती है। (Image Source-Imdb)
5/6 Image Source : Image Source-Imdb
प्रेम रतन धन पायो: 2015 में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने 365 करोड़ रुपये कमाए थे और सुपरहिट रही थी। सूरज बड़जात्या ने फिल्म को डायरेक्ट किा था और कहानी खुद डायरेक्टर ने आश करण पटेल के साथ मिलकर लिखी थी। सोनम कपूर भी फिल्म में लीड रोल में नजर आई थी। हॉटस्टार पर फिल्म देखी जा सकती है। (Image Source-Imdb)
किक: फिल्म किक आई थी 2014 में और वर्ल्डवाइड कमाए थे 351 करोड़ रुपये। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को डायरेक्ट किया था और खुद प्रोड्यूस भी किया। हनी सिंह, हिमेश रेशमिया और मीत ब्रदर्स का म्यूजिक था और गाने हिट रहे थे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए थे। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 155 करोड़ रुपये कमाए थे। (Image Source-Imdb)
6/6 Image Source : Image Source-Imdb

Advertisement