YRKKH: अक्षरा-अभिमन्यु के बाद शो की इस जोड़ी का चला जांदू, रियल लाइफ में बने बेस्ट फ्रेंड
YRKKH: अक्षरा-अभिमन्यु के बाद शो की इस जोड़ी का चला जांदू, रियल लाइफ में बने बेस्ट फ्रेंड
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा-अभिमन्यु बन दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन अब लोगों की ये फेवरेट जोड़ी टूट गई है। इन दोनों की जगह शो में अभिरा और अरमान ने ले ली है।
Published : Apr 03, 2025 06:34 pm IST, Updated : Apr 03, 2025 06:34 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा-अभिमन्यु बन दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन अब लोगों की ये फेवरेट जोड़ी अलग हो चुकी है और अभिरा-अरमान दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं।
2/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के पहले इस लिस्ट में पहला नाम है शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का है, जिनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। इतना ही नहीं ये सबसे चर्चित कपल में से एक थे, जिन्होंने नायरा और कार्तिक का किरदार निभाया था।
3/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मशहूर ऑन स्क्रीन कपल की लिस्ट में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा का नाम दूसरे नंबर पर है, लेकिन अब दोनों इस शो का हिस्सा नहीं रहे। शो में अक्षरा-अभिमन्यु की शानदार केमिस्ट्री लोग शायद ही कभी भूल नहीं पाएंगे, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अभिरा और अरमान की हो रही है।
4/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला को अरमान-अभिरा के रूप में जबरदस्त नेम फेम मिला है। अब ये कपल भी टीवी की फेवरेट जोड़ी की लिस्ट में शामिल हो गया है। जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। रियल लाइफ में बेस्ट फ्रेंड और टीवी स्क्रीन पर लवर बन दोनों छाए हुए हैं।
5/7Image Source : Instagram
जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अक्षरा-अभिमन्यु के बाहर होते ही अब अरमान और अभिरा लोगों के बीच अपनी खूबसूरत बॉन्ड को लेकर काफी चर्चा में हैं। इतना ही नहीं दोनों शूटिंग के दौरान बहुत अच्छे फ्रेंड बन गए हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी फनी और क्यूट तस्वीरें-वीडियो शेयर करते हैं।
6/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की चौथी पीढ़ी में अरमान और अभिरा की जोड़ी ने कहानी में जान डाल दी है। सोशल मीडिया पर आए दिन #Abhimaan ट्रेंड करता रहता है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला दर्शकों के ऑन स्क्रीन फेवरेट कपल में से एक बन गए हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री भी खूब लाइमलाइट है। हालांकि, दोनों सिर्फ शो में एक-दूसरे से प्यार करते हैं पर रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं।
7/7Image Source : Instagram
वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। टीआरपी में भी ये सीरियल खूब धूम मचा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि रोहित और शिवानी की बम ब्लास्ट में मौत हो गई। दूसरी ओर रूही, अरमान और अभिरा के बच्चे को जन्म देना का फैसला करती है।