Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ये किरदार दिलों पर करते हैं राज, 1 रोल से रातोंरात बने स्टार
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ये किरदार दिलों पर करते हैं राज, 1 रोल से रातोंरात बने स्टार
स्टार प्लस के सबसे मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने कई नए चेहरे और स्टार्स को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है जो आज कामयाबी की बुलंदियों को तछू रहे हैं। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर समृद्धि शुक्ला तक का नाम शामिल है।
Published : Nov 29, 2024 08:24 pm IST, Updated : Nov 29, 2024 08:24 pm IST
1/8Image Source : Instagram
स्टार प्लस के सबसे मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने कई नए चेहरे और स्टार्स को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है जो आज कामयाबी की बुलंदियों को तछू रहे हैं। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर समृद्धि शुक्ला तक का नाम शामिल है।
2/8Image Source : Instagram
टीवी एक्ट्रेस रह चुकी मोहिना कुमारी को भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली, लेकिन आज वह टीवी जगत से दूर हो चुकी हैं। इससे पहले वह डांस इंडिया डांस का हिस्सा थीं, लेकिन इतनी मशहूर नहीं हो पाईं।
3/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' हमेशा अपनी कहानी और स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में रहता है। वहीं इस शो से कई लोगों को टीवी जगत में खूब नेम फेम भी मिला है। जैसे शिवम खजूरिया जिन्होंने रोहित पोद्दार का किरदार निभाया था। अब वह 'अनुपमा' में नजर आ रहे हैं।
4/8Image Source : Instagram
मोहसिन खान जो आज टीवी के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक हैं। उन्हें भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से भी नेम फेम मिला है। शो छोड़ने का बाद एक्टर कई प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं।
5/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की वजह से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही समृद्धि शुक्ला अभिरा का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस अब अपनी एक्टिंग से घर-घर मशहूर हुईं और लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।
6/8Image Source : Instagram
हिना खान ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से ही कदम रखा था। अपनी दमदार एक्टिंग से आज हिना टीवी ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन गई हैं जो कई वेब शोज में भी दिखाई दे चुकी हैं।
7/8Image Source : Instagram
इस लिस्ट में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम भी शामिल है। शिवांगी ने सीरियल में नायरा का किरदार निभाया था और इस लीड रोल से वह घर-घर में मशहूर हुईं।
8/8Image Source : Instagram
रोहित पुरोहित ने 2009 में चितवन का किरदार निभाते हुए 'शौर्य और सुहानी' से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन उन्हें पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान का किरदार निभाने से मिली।