Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रूही लेगी अभिरा के बच्चे की जान! नफरत की आग में परिवार होगा बर्बाद
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रूही लेगी अभिरा के बच्चे की जान! नफरत की आग में परिवार होगा बर्बाद
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त तमाशा होने वाला है। रूही अपनी छोटी बहन अभिरा के बच्चे को मारने की कोशिश करती दिखाई देती है। वहीं इस बार घर में कावेरी का नया रूप भी देखने को मिलने वाला है।
Published : Nov 01, 2024 08:36 pm IST, Updated : Nov 01, 2024 08:36 pm IST
1/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त तमाशा होने वाला है। रूही अपनी छोटी बहन अभिरा के बच्चे को मारने की कोशिश करती दिखाई देती है। वहीं इस बार घर में कावेरी का नया रूप भी देखने को मिलने वाला है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा, रूही और अरमान को बचाने में कामयाब हो जाएगी। पोद्दार परिवार को पता चल जाएगा कि अभिरा प्रेग्नेंसी है।
2/6Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे कुछ दिलचस्प एपिसोड देखने को मिलेंगे। अभिरा और अरमान आहत हैं क्योंकि परिवार उन्हें नहीं चाहता है। यहां तक कि मनीषा और मनोज भी उनके खिलाफ हैं। रूही, अभिरा से नफरत करती है क्योंकि वह अक्षरा की बेटी है। इस बीच, हमने देखा कि दादी सा अभिरा का सपोर्ट कर रही थी।
3/6Image Source : X
पोद्दार हर छोटी-छोटी बात के लिए अभिरा को दोषी ठहराते दिखाई देने वाले हैं, लेकिन अब शो में नया मोड़ देखने को मिलने वाला है। वहीं अभिरा को यह भी पता चला जाएगा कि परिवार उस बुरे समय में उसका साथ देने वाला है। इतना ही नहीं शो में एक और धमाका होने वाला है, दादी सा फिर से अपने धमाकेदार अवतार में कमबैक करने वाली है।
4/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में ये भी देखने को मिलने वाला है कि रूही एक बार फिर से घर में बड़ा धमाका करने वाली है, जिसके बाद अभिरा और उसके बच्ची की मौत हो जाएगी। वहीं कावेरी अभिरा को एक खास जिम्मेदारी देने वाली है। वह पोद्दार परिवार की बेटी चारू का केश उसे ऑफर करेगी।
5/6Image Source : X
रूही अभिरा के बच्चे को नुकसान पहुंचाना चाहती है? इस बीच, रूही को पता चलता है कि अभिरा मां बनने वाली है। उसे जलन होने लगती है और वह उसके बच्चे को मारने का सोचती है। रूही अपनी मां की मौत का बदला अभिरा के बच्चे को मार कर लेना चाहती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि उसके घर वाले फिर से अरमान-अभिरा को प्यार दे। वो नहीं चाहती कि अक्षरा की बेटी खुश रहे।
6/6Image Source : X
वहीं पोद्दार परिवार चारू और नीरज की शादी को रोकने में कामयाब हो जाते हैं। लेकिन, नीरज अभिरा और रूही की जान को खतरे में डाल देता है। वहीं अरमान और अभिरा को परिवार के साथ खुश देख उसे जलन होती है और वह उसके बच्चे के साथ उसे भी मारने की कोशिश करते दिखाई देती है।