'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुआ दिवाली का जश्न, राजन शाही ने कास्ट संग किया हवन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुआ दिवाली का जश्न, राजन शाही ने कास्ट संग किया हवन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकारों और क्रू ने निर्माता राजन शाही के सेट पर हवन किया और साथ में दिवाली का जश्न मनाया। इस खास मौके पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के साथ-साथ अनीता राज से लेकर श्रुति उल्फत भी इसमें शामिल हुई थीं।
Published : Oct 17, 2025 12:58 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 12:58 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर दिवाली उत्सव का माहौल बना हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी कलाकार और क्रू के सदस्य ने सात में दिवाली हवन किया और इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। टीवी का सबसे पॉपुलर शो पर्दे पर और पर्दे के पीछे, हर त्यौहार को बहुत ही उत्साह के साथ मनाने के लिए मशहूर है। इस टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका रिश्ता कहानी से कहीं आगे तक है।
इस लोकप्रिय शो ने लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ परंपराओं का भी उतनी ही ईमानदारी से सम्मान किया, जितना कि इसके एपिसोड में देखने को मिला है। दिवाली से पहले, कलाकार और शो के निर्माता राजन शाही ने मिलकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हवन किया। इस दौरान शो की कास्ट समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित भी आशीर्वाद लेने पहुंचे।
सेट से आई तस्वीरें ऑनलाइन सबका दिल जीत रही हैं, जिनमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अपनी टीम के साथ हवन-प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस पवन दिन पर अनीता राज और श्रुति उल्फत जैसे कई अन्य कलाकार और क्रू के सदस्य भी दिखाई दिए। हवन का संचालन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही ने किया था, जिन्होंने हमेशा सेट पर पारिवारिक और भक्ति भावना बनाए रखने पर जोर दिया है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पूरी टीम ने दीपों के त्योहार दिवाली का जश्न एक शुभ काम से शुरू किया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का परिवार इस तरह के पूजा-पाठ सात में करता नजर आया है। इस साल की शुरुआत में गणेश चतुर्थी के दौरान कलाकार सेट पर गणपति की मूर्ति लेकर आए थे और साथ मिलकर पारंपरिक आरती की थी, जिससे शूटिंग के बीच उत्सव का माहौल बना रहा।
फिलहाल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी अरमान (रोहित पुरोहित) और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) के बीच बदलते रिश्ते पर केंद्रित है। कई सालों के भावनात्मक उतार-चढ़ाव और गलतफहमियों के बाद हाल ही में आए एपिसोड्स में दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हुए दिखाया गया है। मौजूदा ट्रैक में फैंस उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।
6/7Image Source : Instagram/@starplus
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब एक पुराने किरदार की एंट्री हुई है, जिसके बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया तमाशा होने वाला है। प्रोमो की शुरुआत अभिरा और अरमान के नवविवाहित जोड़े के रूप में हाथों में हाथ डाले, पोद्दार परिवार में एंट्री करने से होती है। उनके लिए घर को खूबसूरती से सजाया गया। पोद्दार परिवार इस जोड़े का बेहतरीन तरीके से स्वागत करते दिखाई देगा। मायरा, अभिरा और अरमान का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले जाती है। सभी मुस्कुराते हुए और आशीर्वाद के साथ उनका स्वागत करते हैं, जबकि कावेरी कामना करती है कि उनका रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहे। बाद में, अभिरा बताती है कि यह दिवाली अरमान और मायरा के साथ बिताई गई सबसे खूबसूरत दिवाली में से एक होगी।
7/7Image Source : Instagram/@gaurav.m.sharma
वहीं, दूसरी ओर युवराज की फिर से एंट्री होने वाली है, जो अरमान से शादी के पहले अभिरा का दीवाना था और उसे पाने के लिए उनसे सारी हदें पार कर दी थी। युवराज की वजह से ही अभिरा की मां अक्षरा की मां की मौत हुई थी। अब ये पुराना किरदार अभिरा-अरमान के जीवन में एक बार फिर उथल-पुथल लेकर आने वाला है। वह कहता है कि जब तक साथ रहना है रह लो मैं जल्द ही तुम्हें अपना बना लूंगा।