लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत रविवार 12 मई को हुए मतदान में राजनीति से लेकर बॉलीवुड के फिल्मी सितारों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते देखा गया। छह राज्यों और दिल्ली की सीटों सहित 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान है।
इन 59 सीटों में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटें हैं। इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित एन. पी. सीनियर सेकंडरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
ईस्ट दिल्ली से BJP के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने पुराने राजेंद्र नगर में वोट डाला। गौतम गंभीर की पत्नी ने भी वोट डाला है।
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने लोधी ईस्टेट के सरदार पटेल विद्यायल में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के तपस्या वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वह और 50 साल तपस्या कर लेते। वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलने की बात भी कही।
प्रियंका गांधी लोधी ईस्टेट के सरदार पटेल विद्यायल में बने पोलिंग बूथ पर एक वृद्ध महिला के साथ।
दिल्ली के सिविल लाइन्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में मतदान किया।
पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने जंगीपुरा में कमला नेहरू सरकार सर्वोदय विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ मैदान में हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार के मतदान केंद्र 60 पर डाला वोट। उनके खिलाफ कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे मैदान में हैं।
राष्ट्रपति भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मतदान किया।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में पहले मंदिर जाकर पूजा की और फिर पोलिंग बूथ जाकर वोट डाला। बता दें कि वह भोपाल लोकसभा सीट से BJP की उम्मीदवार हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़