करीना कपूर से लेकर सारा तक इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये एक्ट्रेस
करीना कपूर से लेकर सारा तक इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये एक्ट्रेस
Actress Suffering Form PCOS: एक्ट्रेस करीना कपूर से लेकर सारा अली खान तक पीसीओएस (PCOS) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। PCOS यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, ये एक हार्मोनल समस्या है, जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है।
Published : Jun 19, 2025 12:09 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 12:09 pm IST
1/5Image Source : Instagram
करीना कपूर कई बार अपने पीसीओएस के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस इस बीमारी को मैनेज करने के लिए हेल्दी खाना, अच्छी नींद, रोजाना एक्सरसाइज और स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करती हैं। पैरों में होने वाले क्रैंप से बचने के लिए कैल्शियम और विटामिन बी12 लेती हैं।
2/5Image Source : Instagram
सारा अली खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अपनी पीसीओएस जर्नी के बारे में बात की थी। सारा इसे मैनेज करने के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं और हेल्दी डाइट का सहारा लेती हैं। जिससे वो खुद को फिट रख सकें।
3/5Image Source : Instagram
सोनम कपूर को टीएनएज में ही पीसीओएस हो चुका था, जिससे कुछ ही महीनों में उनका 35 किलो वजन बढ़ गया था। इतना ही नहीं इससे चेहरे पर बाल और पिंपल की समस्या भी बढ़ गई थी। लेकिन अब सोनम कपूर इसे हेल्दी लाइफस्टाइल से कंट्रोल करती हैं।
4/5Image Source : Instagram
श्रुति हसन भी पीसीओएस से पीड़ित हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे उनका वजन बढ़ जाता है। इस बीमारी की वजह से उनके बाल झड़ने लगते हैं और मूड स्विंग से परेशान रहती है। लेकिन श्रुति अब PCOS को मैनेज कर रही हैं।
5/5Image Source : Instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मसाबा गुप्ता भी PCOS की मरीज है। इस बीमारी को मैनेज करने के लिए एक्ट्रेस सुबह योग और एक्सरसाइज करती हैं। मसाबा घर का बना हेल्दी खाना ही खाती हैं। जिससे उनका वजन कंट्रोल रहता है।