किस उम्र में कराना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, डॉक्टर ने बताई Age और कारण
किस उम्र में कराना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, डॉक्टर ने बताई Age और कारण
Diabetes Testing Age: भारत में डायबिटीज के मरीज जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसे रोकने के लिए स्क्रीनिंग बहुत जरूरी है। समय पर जांच करवाने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। जानिए किस उम्र में करानी चाहिए शुगर की जांच?
Published : Apr 01, 2025 04:22 pm IST, Updated : Apr 01, 2025 04:33 pm IST
1/5Image Source : Freepik
इंडिया टीवी स्पीड न्यूज हेल्थ कॉन्क्लेव में हमने डॉक्टर अंबरीश मिथल (चेयरमेन, एंडोक्रोइनोलॉजी और डायबिटीज, मैक्स साकेत हॉस्पिटल दिल्ली) से बात की तो उन्होंने बताया डायबिटीज के लिए टेस्टिंग बहुत जरूरी है। शुरुआत में इसके कुछ खास लक्षण नजर नहीं आते हैं।
2/5Image Source : Freepik
इसलिए भारत में 25 साल की उम्र के बाद सभी को साल में एक बार डायबिटीज की जांच के लिए ब्लड शुगर टेस्ट करवाना चाहिए। जो बच्चे बहुत मोटे हैं उन्हें 2-3 साल में एक बार शुगर टेस्ट करवाना चाहिए। इसके अलावा फैमिल हिस्ट्री होने पर 15 साल बाद 2 साल में चेकअप करवा लें।
3/5Image Source : Freepik
शुगर के 2 सबसे बड़े कारण है जेनेटिक और दूसरा वजन, जिसकी वजह से डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए समय पर जांच करवाना बहुत जरूरी है। बहुत सारे लोगों को डायबिटीज होने का अहसास तक नहीं होता है
4/5Image Source : Freepik
अगर आपको शुगर हो गई है या डायबिटीज न हो इसके लिए सबसे पहले वजन को कंट्रोल रखें। खाने में हेल्दी चीजें शामिल करें। रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें। इससे अर्ली स्टेज में डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है
5/5Image Source : Freepik
इन चीजों का ख्याल रखने और समय समय पर ब्लड शुगर चेक करवाने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इससे आप लंब समय तक स्वस्थ रह सकते हैं और लाइफस्टाइल डिजीज का खतरा कम करते हैं।