1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में बढ़ जाती है Back Pain की समस्या, जानें कमर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

सर्दियों में बढ़ जाती है Back Pain की समस्या, जानें कमर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

अगर आप भी सर्दियों में झुकने या बैठने पर कमर में खिंचाव और दर्द महसूस करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। जानिए यहाँ कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो आपको बैक पेन से तुरंत राहत देंगे

Written By: Poonam Yadav
Published : Nov 06, 2025 11:59 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 12:02 am IST
ठंड का मौसम सेहत से जुड़ी कई परेशानी लाता है। कमर दर्द की समस्या भी उन्ही में से एक है। तापमान गिरने से मांसपेशियाँ सख्त हो जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है और जोड़ों में जकड़न बढ़ जाती है। इस वजह से अक्सर कमर में तेज दर्द होने लगता है। अगर आप भी सर्दियों में झुकने या बैठने पर कमर में खिंचाव और दर्द महसूस करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। चलिए जानते हैं बैक पेन होने होने पर तुरंत आराम पाने के लिए क्या करें?
1/5 Image Source : freepik

सिकाई करें: कमर दर्द में तुरंत राहत के लिए पहले दर्द वाली जगह पर 15-20 मिनट के लिए बर्फ की सिकाई करें और फिर इसके बाद गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड से सिकाई करें। बर्फ से सूजन कम होती है, जबकि गर्मी से मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बढ़ता है।
2/5 Image Source : freepik
सिकाई करें: कमर दर्द में तुरंत राहत के लिए पहले दर्द वाली जगह पर 15-20 मिनट के लिए बर्फ की सिकाई करें और फिर इसके बाद गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड से सिकाई करें। बर्फ से सूजन कम होती है, जबकि गर्मी से मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बढ़ता है।
हल्का व्यायाम करें: कमर के दर्द के लिए ज़्यादा आराम करने के बजाय, हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद है, क्योंकि यह मांसपेशियों को लचीला बनाने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। बालासन और हैप्पी बेबी पोज पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव और तनाव से राहत दिलाते हैं।
3/5 Image Source : freepik

सही पॉस्चर में बैठें: सही पॉस्चर में न बैठना कमर दर्द का एक आम कारण है, और इससे बचने के लिए, बैठते समय अपनी पीठ सीधी रखें और पैरों को ज़मीन पर सपाट रखें। इसके अलावा, हर 30-40 मिनट में ब्रेक लेकर चलें और स्ट्रेच करें, और कुर्सी में कमर के पीछे कुशन या रोल का इस्तेमाल करें।
4/5 Image Source : freepik

मालिश करें: कमर दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल को गर्म करके, उसमें लहसुन की कलियाँ और अजवायन डालकर मालिश करने से लाभ होता है। यह तेल गर्म करने से दर्द से राहत मिल सकती है और यह सूजन कम करने और खुजली व संक्रमण से बचाव में भी सहायक हो सकता है।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement