1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. क्या खाली पेट लीची खाना नुकसानदायक हो सकता है?

क्या खाली पेट लीची खाना नुकसानदायक हो सकता है?

Litchi Side Effects On Empty Stomach: लीची एक मीठा और स्वादिष्ट फल है लेकिन इसे सुबह खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह खाली पेट लीची खाने से मौत तक हो सकती है।

Written By: Bharti Singh
Published : Jun 04, 2026 02:29 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 02:29 pm IST
लीची सेहत के लिए फायदेमंद फल है, लेकिन इसे खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है। सुबह-सुबह लीची खाने से बीमार पड़ सकते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ सालों में लीची खाने से काफी बच्चों की मौत हुई है। इन बच्चों ने सुबह खाली पेट लीची खाई थी।
1/5 Image Source : Magnific
लीची सेहत के लिए फायदेमंद फल है, लेकिन इसे खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है। सुबह-सुबह लीची खाने से बीमार पड़ सकते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ सालों में लीची खाने से काफी बच्चों की मौत हुई है। इन बच्चों ने सुबह खाली पेट लीची खाई थी।
लैंसेट की रिपोर्ट की मानें तो लीची में हाइपोग्लाइसीन A और मेथिलीनसाइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (MCPG) नामक दो टॉक्सिन्स पाए जाते हैं जिसकी खाली पेट ज्यादा मात्रा आपको बीमार कर सकती है।
2/5 Image Source : Magnific
लैंसेट की रिपोर्ट की मानें तो लीची में हाइपोग्लाइसीन A और मेथिलीनसाइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (MCPG) नामक दो टॉक्सिन्स पाए जाते हैं जिसकी खाली पेट ज्यादा मात्रा आपको बीमार कर सकती है।
हाइपोग्लाइसीन A शरीर में ग्लूकोज बनने से रोकता है। इससे ऐसे बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं जिनका ब्लड शुगर का लेवल पहले से ही कम हो। जब ये बच्चे खाली पेट बहुत ज्यादा लीची खाते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल तेजी से कम होने लगता है।
3/5 Image Source : Magnific
हाइपोग्लाइसीन A शरीर में ग्लूकोज बनने से रोकता है। इससे ऐसे बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं जिनका ब्लड शुगर का लेवल पहले से ही कम हो। जब ये बच्चे खाली पेट बहुत ज्यादा लीची खाते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल तेजी से कम होने लगता है।
सुबह खाली पेट ज्यादा लीची खाने से आपको बहुत ज्यादा थकान, चक्कर आना, याददाश्त कमजोर होना, तेज बुखार आना, उनींदापन और कुछ मामलों में तो मौत भी हो सकती है।
4/5 Image Source : Magnific
सुबह खाली पेट ज्यादा लीची खाने से आपको बहुत ज्यादा थकान, चक्कर आना, याददाश्त कमजोर होना, तेज बुखार आना, उनींदापन और कुछ मामलों में तो मौत भी हो सकती है।
फेमस मेडिकल जर्नल द लैंसेट की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सुबह खाली पेट लीची खाने से आपको बचना चाहिए। लीची को कुछ हेल्दी खाने के बाद सीमित मात्रा में ही खाएं। जिन लोगों को हाइपोग्लाइकेमिया या लो ब्लड शुगर है उन्हें खाली पेट लीची नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा जिन बच्चों में एन्सेफलाइटिस का असर है उन्हें लीची नहीं खिलानी चाहिए।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement