हार्ट अटैक अचानक नहीं आता बल्कि ये शरीर में धीरे-धीरे, लेकिन छिपे हुए तरीके से पनपता रहता है। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच कराते रहें। डॉक्टर महेश वाधवानी (डायरेक्टर और HOD, कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, फोर्टिस मानेसर) के मुताबिक हेल्दी लाइफस्टाइल से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।
Published : Sep 23, 2026 02:47 pm IST, Updated : Sep 23, 2026 02:47 pm IST
1/5Image Source : India Tv
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की जगह फाइबर से भरपूर भोजन खाएं। मैदा, बारीक पिसा आटा और ज्यादा प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट को कम करें। इसकी जगह आप साबुत अनाज, दालें, सब्ज़ियां और अन्य फाइबर से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें।
2/5Image Source : Magnific
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए तेल या घी का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। खाना पकाने के लिए तेल या घी का कम से कम उपयोग करें। अगर आप ये सोचकर का रहे हैं कि तेल हेल्दी है तो ज्यादा खा सकते हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए।
3/5Image Source : Magnific
अपने खाने में चिप्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह बादाम, अखरोट, मूंगफली और सीड्स जैसे बेहतर विकल्प चुनें, लेकिन पोर्शन साइज का भी ध्यान रखें। हेल्दी चीजें में ज्यादा मात्रा में न खाएं।
4/5Image Source : Magnific
डाइट से शुगर कम कर दें और आधी प्लेट सब्ज़ियों से भरकर खाएं। मीठे पेय, मिठाइयों और अतिरिक्त चीनी को सीमित करें। इसके साथ ही खाने में फल, सब्जियां और सलाद भरपूर खाएं।
5/5Image Source : Magnific
शरीर की जरूरत के अनुसार जरूरी न्यूट्रिएंट्स पर ध्यान दें। आपको Vitamin D3, Vitamin B12 और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार उनकी जांच करानी चाहिए। सही सप्लीमेंट से विटामिन की कमी पूरा करें।