खाली पेट भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन, हो जाएगी गैस की समस्या
खाली पेट भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन, हो जाएगी गैस की समस्या
सुबह खाली पेट फल खाना सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन हर फल खाली पेट खाने के लिए नहीं बना है। कुछ फलों की प्रकृति अम्लीय होती है जो खाली पेट गैस, मरोड़ या एसिडिटी का कारण बन सकती है।
Published : Feb 18, 2026 08:52 am IST, Updated : Feb 18, 2026 08:52 am IST
1/5Image Source : Freepik
संतरा, मौसंबी, नींबू और अंगूर जैसे फलों में साइट्रिक एसिड और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट इन्हें खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है।
2/5Image Source : Freepik
अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है, लेकिन खाली पेट यह सबको सूट नहीं करता। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें मौजूद फाइबर पेट दर्द या मरोड़ पैदा कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
नाशपाती में कच्चा फाइबर होता है। यह फाइबर पेट की नाजुक श्लेष्मा झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है।
4/5Image Source : Freepik
केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट केला खाने से ब्लड में मैग्नीशियम की मात्रा अचानक बढ़ सकती है, जो हृदय के लिए कैल्शियम-मैग्नीशियम का संतुलन बिगाड़ सकती है।
5/5Image Source : Freepik
अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में सूजन, गैस और भारीपन महसूस हो सकता है।