1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. गैस की समस्या से रहते हैं परेशान, तो आज ही इन सब्जियों से बना लें दूरी

गैस की समस्या से रहते हैं परेशान, तो आज ही इन सब्जियों से बना लें दूरी

पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। अक्सर हम हेल्दी समझकर कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारे पाचन तंत्र पर भारी पड़ जाती हैं। अगर आप भी अक्सर पेट फूलने या गैस से परेशान रहते हैं, तो आयुर्वेद और पोषण विज्ञान के अनुसार इन 5 सब्जियों से दूरी बनाना आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है

Written By: Ritu Raj
Published : Apr 08, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 06:35 pm IST
फूलगोभी में रैफिनोज नामक एक शर्करा होती है, जिसे पचाना शरीर के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जो बड़ी आंत में जाकर फर्मेंट होती है और गैस पैदा करती है।
1/5 Image Source : freepik
फूलगोभी में रैफिनोज नामक एक शर्करा होती है, जिसे पचाना शरीर के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जो बड़ी आंत में जाकर फर्मेंट होती है और गैस पैदा करती है।
अरबी स्वभाव में गैस बनाने वाली मानी जाती है। इसमें चिपचिपा पदार्थ और स्टार्च होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों में पेट दर्द और गैस का कारण बनता है।
2/5 Image Source : freepik
अरबी स्वभाव में गैस बनाने वाली मानी जाती है। इसमें चिपचिपा पदार्थ और स्टार्च होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों में पेट दर्द और गैस का कारण बनता है।
कटहल को "वेजिटेरियन मीट" कहा जाता है क्योंकि यह काफी भारी होता है। इसे पचाने में शरीर को काफी एनर्जी और समय लगता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा है, तो कटहल खाने से पेट में ऐंठन और गैस की समस्या हो सकती है।
3/5 Image Source : freepik
कटहल को "वेजिटेरियन मीट" कहा जाता है क्योंकि यह काफी भारी होता है। इसे पचाने में शरीर को काफी एनर्जी और समय लगता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा है, तो कटहल खाने से पेट में ऐंठन और गैस की समस्या हो सकती है।
ब्रोकली पोषक तत्वों का खजाना है, लेकिन गैस की समस्या वाले लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन सकती है। इसमें मौजूद हाई फाइबर और शुगर पाचन के दौरान काफी मात्रा में हाइड्रोजन और मीथेन गैस रिलीज करते हैं।
4/5 Image Source : freepik
ब्रोकली पोषक तत्वों का खजाना है, लेकिन गैस की समस्या वाले लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन सकती है। इसमें मौजूद हाई फाइबर और शुगर पाचन के दौरान काफी मात्रा में हाइड्रोजन और मीथेन गैस रिलीज करते हैं।
फूलगोभी की तरह पत्तागोभी भी 'क्रूसिफेरस' परिवार का हिस्सा है। इसे कच्चा खाने से पेट में भारीपन और अफारा महसूस हो सकता है।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement