आजकल की खराब लाइफस्टाइल और घंटों गलत पोस्चर में बैठने की वजह से कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है। अगर दर्द किसी गंभीर चोट की वजह से नहीं है, तो आप इन 5 प्रभावी घरेलू उपायों से राहत पा सकते हैं।
Published : Apr 29, 2026 02:35 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 02:35 pm IST
1/5Image Source : freepik
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अदरक के कुछ टुकड़ों को पानी में उबालकर चाय बना लें और उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पिएं। आप अदरक के तेल से कमर की मालिश भी कर सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
लहसुन दर्द निवारक गुणों से भरपूर होता है। यह मांसपेशियों की जकड़न को दूर करने में बहुत कारगर है। नारियल या सरसों के तेल में 8-10 कलियां लहसुन की डालकर तब तक गर्म करें जब तक वे काली न हो जाएं। इस तेल के गुनगुना होने पर कमर की मालिश करें।
3/5Image Source : freepik
दर्द और सूजन को कम करने का यह सबसे पुराना और रामबाण तरीका है। अगर दर्द अभी शुरू हुआ है या सूजन है, तो बर्फ से सिकाई करें। पुरानी जकड़न के लिए हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल का उपयोग करें।
4/5Image Source : freepik
सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और नसों के तनाव को कम करता है। नहाने के गर्म पानी में 2 कप सेंधा नमक मिलाएं और इसमें 15-20 मिनट तक बैठें या इस पानी से कमर पर धार छोड़ें।
5/5Image Source : freepik
मेथी में दर्द निवारक गुण होते हैं जो पीठ के निचले हिस्से के दर्द में राहत देते हैं। मेथी के दानों को पीसकर दूध में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।