लू लगने से कैसे बचें, डॉक्टर ने बताया असरदार तरीका
लू लगने से कैसे बचें, डॉक्टर ने बताया असरदार तरीका
Heat Stroke Prevention: गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। तेज धूप में घर से निकलना भी मुश्किल होने लगा है। ऐसे में लू लगने से बचने के लिए खास उपाय करना जरूरी है। डॉक्टर से जानिए लू लगने से खुद को कैसे बचाएं?
Published : May 01, 2025 12:13 pm IST, Updated : May 01, 2025 12:13 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लू लगने से बचना है तो तेज धूप यानि दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें। अगर जा रहे हैं तो खुद को सूती कपड़े से कवर करके ही निकलें। साथ में धूप से बचने के लिए छाता लेकर चलें और सनग्लासेस का इस्तेमाल आंखों को बचाने के लिए करें।
2/5Image Source : Freepik
गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचना है तो शरीर में पानी की कमी न होने दें। लगातार पानी पीते रहें। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। हल्का भोजन करें जिसमें फल और सलाद की मात्रा ज्यादा रखें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।
3/5Image Source : Freepik
अगर किसी को लू लग जाए तो उसे सबसे पहले पानी पिलाएं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। जिससे लू के असर को कम किया जाए। शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें और हवादार जगह पर बैठ जाएं।
4/5Image Source : Freepik
गर्मी में हल्के और हवादार कपड़े पहनें। हल्के रंगों का उपयोग करें, जिससे पसीना अच्छी तरह निकल सके और गर्मी कम लगे। एकदम से धूम में जाने से बचें। खासतर एसी से सीधे धूप में न जाएं। इससे शरीर का तापमान बिगड़ सकता है।
5/5Image Source : Freepik
जो लोग धूप में काम करते हैं उन्हें 12 बजे से 3 बजे तक काम से ब्रेक लेना चाहिए। इस दौरान बीच-बीच में ब्रेक लें और शरीर को रिलेक्स होने दें। लगातार पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें।