Published : Mar 28, 2025 11:06 pm IST, Updated : Mar 28, 2025 11:16 pm IST
1/5Image Source : social
पैर हमारे शरीर के सबसे ज़रूरी अंगों में से एक है। हमारे सेहत से जुड़े कई संकेत हमें पैरों के जरिए मिलता है। लेकिन हम अक्सर उन्हें नज़रअंदाज़ करते हैं जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आज हम आपको पैरों में दिखने वाले उन लक्षणों के बारें में बताने जा रहे हैं जिनसे पता चलता है कि हमारा स्वास्थ्य कितना ठीक है?
2/5Image Source : social
ठंडे पैर: ठंडे पैर स्वास्थ्य समस्या का संकेत देते हैं। यह थायरॉयड डिसफंक्शन, डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन या ब्लड सर्कुलेशन संबंधी समस्याओं जैसी स्थितियों का संकेत दे सकता है। कुछ मामलों में, तनाव भी रक्त प्रवाह को कम करने में योगदान दे सकता है, जिससे ठंडे पैर हो सकते हैं
3/5Image Source : social
पैरों का रंग बदलना: पैरों के रंग में बदलाव रक्त संचार संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह इस्केमिक (रक्त प्रवाह में बाधा) या गैंग्रीनस स्थिति के शुरुआती लक्षणों को दर्शाता है।
4/5Image Source : social
सुन्नता या झुनझुनी: पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है, या तंत्रिका संबंधी समस्या के कारण हो सकता है, और मधुमेह, या अन्य तंत्रिका संबंधी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों का संकेत दे सकता है।
5/5Image Source : social
रंगीन नाखून: नाखूनों का रंग बदलना या पैर के नाखूनों की बनावट में कोई भी बदलाव स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय हो सकता है और फंगल संक्रमण, खनिज की कमी, सोरायसिस, एनीमिया या यहाँ तक कि मेलेनोमा जैसी स्थितियों का संकेत दे सकता है।