Black Sesame Benefits: सर्दियों में तिल जरूर खाने चाहिए। तिल में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, ओमेगा-3 और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बालों के लिए काला तिल वरदान है, लेकिन इस अंग के लिए काला तिल कमाल का काम करता है।
Published : Nov 28, 2025 01:05 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 01:05 pm IST
1/5Image Source : Freepik
काले तिल को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। काला तिल प्रोटीन से भरपूर है जो शरीर में नए सेल्स बनाने में मदद करता है। काले तिल में मैग्नीशियम, कैल्शियम, ओमेगा-6, आयरन, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर और कई जरूरी न्यूट्रिंशंस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
2/5Image Source : Freepik
काला तिल पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। काला तिल खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये सारी चीजें मिलकर हार्ट हेल्थ में सुधार लाने में मदद करती हैं। इससे हार्ट की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
3/5Image Source : Freepik
काला तिल कैल्शियम की खान है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। काले तिल में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो जोड़ों में दर्द या सूजन को कम करने में असरदार साबित होते हैं। काले तिल खाने से हड्डियों को भी मजबूत करने में मदद करता है।
4/5Image Source : Freepik
जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है उन्हें काला तिल जरूर खाना चाहिए। काले तिल खाने से पाचन की समस्या से राहत मिलती है। काला तिल फाइबर का बड़ा सोर्स है इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है।
5/5Image Source : Freepik
तिल में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। काले तिल खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे सीजनल बीमारियां दूर होती हैं और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।