जोड़ों में दर्द ही नहीं, ये लक्षण भी करते हैं हाई यूरिक एसिड की तरफ इशारा
जोड़ों में दर्द ही नहीं, ये लक्षण भी करते हैं हाई यूरिक एसिड की तरफ इशारा
High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड के दौरान सिर्फ जोड़ों में दर्द महसूस हो, ऐसा जरूरी नहीं है। आइए इस प्रॉब्लम के कुछ दूसरे कॉमन लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।
Published : Nov 08, 2025 08:32 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 08:32 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हाई यूरिक एसिड के दौरान जोड़ों में तेज दर्द महसूस होता है, इस लक्षण के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते होंगे। आज हम आपको हाई यूरिक एसिड के कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में बताएंगे। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आपके जॉइंट लाल पड़ रहे हैं या फिर आपको जॉइंट में दर्द के साथ-साथ सूजन महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर जोड़ों में गर्माहट महसूस हो, तो भी हाई यूरिक एसिड होने की संभावना बढ़ सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बार-बार पेशाब आना या फिर पेशाब करने में दिक्कत महसूस होना, इस तरह का लक्षण भी हाई यूरिक एसिड की तरफ इशारा कर सकता है। पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या फिर भूरा दिखाई दे, तो भी आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको किडनी में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा मतली और उल्टी जैसे लक्षण भी हाई यूरिक एसिड की समस्या का संकेत साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
जोड़ों, कानों या फिर उंगलियों के आसपास की त्वचा पर गांठ बनना, ये लक्षण हाई यूरिक एसिड की तरफ इशारा कर सकता है। एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस होने पर सावधानी बरतना जरूरी है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।