अखरोट जैसा दिखना वाला ये है पेकन नट, फायदों में कहीं बढ़कर
अखरोट जैसा दिखना वाला ये है पेकन नट, फायदों में कहीं बढ़कर
Pecan Nuts Benefits: अखरोट जैसा दिखने वाला एक और ड्राई फ्रूट है जिसे पेकन नट्स कहते हैं। ये ड्राई फ़्रूट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Published : Sep 19, 2025 06:25 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 06:25 pm IST
1/5Image Source : Freepik
एक बार को आप इस ड्राई फ्रूट को देखकर अखरोट करेंगे। लेकिन ये अखरोट नहीं बल्कि पेकन नट है। इस नट में विटामिन ई, विटामिन ए, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड, आयरन, फ़ॉस्फ़ोरस, विटामिन बी 6 और भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है।
2/5Image Source : Freepik
डायबिटीज के मरीज के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। पेकन नट खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होने की वजह से ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मददगार है।
3/5Image Source : Freepik
इस फाइबर और प्रोटीन रिच डाई फ्रूट को खाने से शरीर में सूजन कम होती है। इससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिसका असर आपके वजन घटाने पर भी दिखता है।
4/5Image Source : Freepik
इस ड्राई फ्रूट को खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को कई तरह के संक्रमण से दूर रहता है। पेकन नट खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
5/5Image Source : Freepik
पेकन नट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है। अगर आप भी पेट संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।