Published : Sep 19, 2025 12:12 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 12:12 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपके पेट की सेहत भी अक्सर गड़बड़ हो जाती है? अगर हां, तो आपको किचन में रखे कुछ मसालों को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर ये मसाले आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से जीरे को पेट के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो आप जीरे को कंज्यूम कर सकते हैं। अजवाइन भी गट हेल्थ को सुधारने का काम कर सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर आपको भी बार-बार पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आप हींग का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। खाना बनाते समय हींग का इस्तेमाल करने से न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि आपके पेट की सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि इलायची गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
पोषक तत्वों से भरपूर सौंफ और दालचीनी जैसे मसाले भी पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।