Published : Jun 24, 2026 04:50 pm IST, Updated : Jun 24, 2026 04:55 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
आजकल देश दुनिया में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। दिल की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ी वजह शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल है। लेकिन क्या आप जानते हैं किन चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है?जानी-मानी चिकित्सक और 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कौन से फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स: फुल फैट डेरी प्रोडक्ट्स शरीर में तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में भैंस की दूध की जगह गाय या फिर लो फैट डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज़्यादा होती है जो सेचुरेटेड फैट को तेजी से बढ़ा सकती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
रिफाइंड कार्ब्स: रिफाइंड कार्ब्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ाते हैं अगर आप रोजाना बहुत ज़्यादा घी, तेल , बटर, मैदा, सफ़ेद ब्रेड, और चीनी का सेवन बहुत ज़्यादा मात्रा में करते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है जो ट्राइग्लिसराइड्स के रूप में नसों में प्लाक के रूप में जमा होकर हृदय रोग का खतरा बढ़ाते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
रेड मीट: हार्ट के मरीजों को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है जो धमनियों में प्लाक जमा कर हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली या चिकन का सेवन कर सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
रिफाइंड शुगर: रिफाइंड शुगर डायरेक्ट बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता है। लेकिन अगर आप चीनी का सेवन ज़्यादा करते हैं तो लिवर इसे ट्राइग्लिसराइड्स में बदल देता है जिससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।