ये फूड्स पाचन को करते हैं कमजोर, बढ़ जाती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या
ये फूड्स पाचन को करते हैं कमजोर, बढ़ जाती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं तो इससे आपका पाचन कमजोर होने लगता है। यह आदत आपकी पेट की सेहत को खराब करती है। चलिए जानते हैं वे कौन से फूड्स हैं जो पाचन तंत्र को कमजोर कर गैस ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को बढ़ाते हैं?
Published : Jul 23, 2026 11:24 pm IST, Updated : Jul 23, 2026 11:43 pm IST
1/5Image Source : magnific
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं तो यह आदत आपकी पाचन प्रक्रिया के लिए सही नहीं है। हार्वर्ड-प्रशिक्षित और बोर्ड-सर्टिफाइड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं हेपेटोलॉजिस्ट, डॉ. सौरभ ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जिनका हम जाने अनजाने रोजाना सेवन करते हैं, धीरे धीरे ये फूड्स जो पाचन तंत्र को कमजोर कर गैस ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को बढ़ाते हैं?
2/5Image Source : magnific
स्वीटनर: अगर आप चीनी का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन को कमजोर करता है। अगर आप इसके विकल्प के रूप में डाइट सोडा, शुगर फ्री स्नैक्स जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करते हैं तो यह भी नुकसानदायक है। इसका अधिक सेवन आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं यह डायबिटीज का भी कारण बनते हैं. मिठास के लिए आप इनकी जगह आप फलों का सेवन कर सकते हैं।
3/5Image Source : magnific
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड: अगर आपको पैकेज्ड फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड का सेवन पसंद है तो बता दें यह आपकी गट हेल्थ को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स में फैट, चीनी, नमक बहुत अधिक होते हैं। इनसे सिर्फ पाचन ही नहीं खराब होता बल्कि मोटापा, बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है
4/5Image Source : magnific
डेयरी प्रोडक्ट्स: कई लोगों के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स अपच , ब्लोटिंग और गैस का कारण बन सकता है। बता दें, लैक्टोज इनटॉलरेंस की स्थिति में शरीर दूध और डेयरी उत्पादों में मौजूद लैक्टोज को ठीक से पचा नहीं पाता है जिससे पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है
5/5Image Source : magnific
लो फाइबर डाइट: अगर आप अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा कम रखते हैं तो इसका सीधा प्रभाव पाचन क्षमता पर पड़ता है। ऐसे में एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं।