लिवर के लिए अमृत समान है ये लाल फल, पहुंचाता है ढेरों फायदे
लिवर के लिए अमृत समान है ये लाल फल, पहुंचाता है ढेरों फायदे
Fruit For Liver: खराब हो रही लाइफस्टाइल में अगर ये लाल फल शामिल कर लिया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। लिवर के लिए ये लाल रंग का फल अमृत समान है। इससे बुढ़ापे तक लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। लिवर को फिट रखने के लिए ये फल जरूर खाएं।
Published : May 02, 2025 01:15 pm IST, Updated : May 02, 2025 01:15 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लाइफस्टाइल का असर सीधे शरीर पर पड़ रहा है। लिवर, किडनी और हार्ट ये तीनों खराब हो रही लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लिवर को फिट रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल कर लें।
2/5Image Source : Freepik
फैटी लिवर से जो लोग परेशान हैं उन्हें रोजाना सुबह उठकर 2 सेब खाने चाहिए। सेब को लिवर के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। डॉक्टर कम से कम रोज 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। इससे कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
3/5Image Source : Freepik
सेब में शरीर के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है। जिससे लिवर नेचुरली डिटॉक्स होता है। सेब खाने से लिवर में जमा टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकल जाते हैं और फैटी लिवर से बच सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
लंबी उम्र में स्वस्थ रहना है तो सुबह खाली पेट 2 सेब खाने की आदत बना लें। खासतौर से जिन लोगों की फैमिली में लिवर से जुड़ी कोई समस्या रही है। ऐसे लोगों को डाइट को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
5/5Image Source : Freepik
लिवर को फिट रखने के लिए रोजाना 30 मिनट की हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज या किसी तरह का कोई वर्कआउट जरूर करें। इसके अलावा ज्यादा तला-भुना खाना बंद कर दें। प्रोसेस्ड और जंक फूड्स का सेवन करने से लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है।