इस सब्जी में अंडा और पनीर से ज्यादा होता है प्रोटीन, विटामिन से भी है भरपूर
इस सब्जी में अंडा और पनीर से ज्यादा होता है प्रोटीन, विटामिन से भी है भरपूर
Protein In Vegetable: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आप हमेशा थका हुए और कमजोर महसूस करते हैं। इसके लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर इस सब्जी को जरूर शामिल करें। इस सब्जी में अंडा और पनीर से ज्यादा प्रोटीन होता है।
Published : Apr 03, 2025 02:40 pm IST, Updated : Apr 03, 2025 02:40 pm IST
1/5Image Source : Freepik
मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। शरीर में प्रोटीन की कमी होने से थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके लिए अंडा और पनीर से कहीं ज्यादा फायदेमंद सोयाबीन की फलियां हैं। जिसमें अंडा और पनीर से ज्यादा प्रोटीन होता है।
2/5Image Source : Freepik
सोयाबीन की फलियों को सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सोयाबीन में प्रोटीन का भंडार होता है। अगर आप एक कप कच्ची सोयाबीन की फली खाते हैं या इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं तो इससे शरीर को 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं 1 अंडे से 13 ग्राम प्रोटीन ही मिलता है।
3/5Image Source : Freepik
खास ये है कि सोयाबीन की फलियां फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं। अगर आप डेली ये सब्जी खाते हैं तो रोजाना की प्रोटीन की जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है। सोयाबीन में फोलेट यानि विटामिन बी9 काफी होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने और नई रेड ब्लड सेस्स बनाने में मदद करता है
4/5Image Source : Freepik
प्रोटीन और फाइबर के आलावा सोयाबीन में आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। जिससे आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल घटाने और ट्राइग्लिसराइड्स कंट्रोल करने में भी सोयाबीन की फलियां मदद करती हैं।
5/5Image Source : Freepik
डायबिटीज के मरीज भी सोयाबीन का सेवन आसानी से कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर को घटाने में आसानी होती है। हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन की फलियां लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है। इसमें कार्ब्स बहुत कम होते हैं।