शुगर कम करने वाली सब्जियां, डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं
शुगर कम करने वाली सब्जियां, डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं
Vegetable In Diabetes: डायबिटीज के मरीज कुछ सब्जियों को खाने में शामिल कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ डाइट ब्लड शुगर को कम ज्यादा करने में बड़ा रोल प्ले करती है। जानिए शुगर के मरीज को कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?
Published : Jul 30, 2025 12:23 pm IST, Updated : Jul 30, 2025 12:23 pm IST
1/5Image Source : Freepik
पालक- डायबिटीज में पालक जरूर खाएं। पालक में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है, लेकिन फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन K भरपूर मात्रा में होता है। जिससे ब्लड शुगर कम होता है। पालक में अल्फा-लिपोइक एसिड भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है।
2/5Image Source : Freepik
भिंडी- शुगर के मरीज के लिए भिंडी अच्छी सब्जी है। भिंडी में घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन और शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले माइरिसेटिन जैसे यौगिक ब्लड शुगर को कम करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
ब्रोकली- मधुमेह के लिए ब्रोकली बेहतरीन सुपरफूड है। ब्रोकली में सल्फोराफेन भरपूर मात्रा में होता है, जो सूजन-रोधी गुणों और ब्लड शुगर को कम करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता।
4/5Image Source : Freepik
करेला- डायबिटीज में करेला सबसे फायदेमंद सब्जी है। करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी होता है, जो एक इंसुलिन जैसा यौगिक है और चारेंटिन, दोनों ही ब्लड शुगर को कम करने में मददगार हैं। इसलिए करेला जरूर खाएं।
5/5Image Source : Freepik
शकरकंद- खाने में शकरकंद जरूर शामिल करें। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। शकरकंद खाने से अचानक से ब्लड शुगर हाई नहीं होता है।