30 दिन तक चीनी छोड़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है
30 दिन तक चीनी छोड़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है
चीनी, गुड़ और दूसरी ऊपर से डालकर इस्तेमाल की जाने वाली शुगर नुकसानदायक है। अगर आप सिर्फ 30 दिनों तक चीनी खाना बंद कर देते हैं, तो इससे शरीर में कई बदलाव आएंगे। आइये जानते हैं 1 महीने तक चीनी छोड़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।
Published : Jul 30, 2026 09:14 am IST, Updated : Jul 30, 2026 09:14 am IST
1/5Image Source : India Tv
आजकल लोगों का शुगर इनटेक काफी बढ़ गया है। फिजिकल एक्टिविटी कम होने से ज्यादा शुगर का इस्तेमाल शरीर नहीं कर पाता है। ऐसे में आपको ऊपर से मिलाई जाने वाली चीनी यानि टेबल शुगर को डाइट से खत्म कर देना चाहिए। अगर आप 30 दिन तक चीनी छोड़ देते हैं तो इससे शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे।
2/5Image Source : Magnific
पहले सप्ताह जब आप खुद को शुगर से दूर रखते हैं तो इससे दिमाग पर असर हो सकता है, क्योंकि ऊर्जा के लिए दिमाग शुगर पर ही निर्भर रहता है। लेकिन जब शुगर कम होती है तो इससे मनोदशा में बदलाव आ सकते हैं और आपकी मीठे की क्रेविंग बढ़ सकती है। आपको भूख ज्यादा लग सकती है। न्यूट्रिएंट्स जर्नल में छपे एक रिसर्च से पता चलता है कि इससे चीनी खाने की इच्छा कई गुना बढ़ सकती है।
3/5Image Source : Magnific
लगातार करीब दूसरे सप्ताह भी चीनी का सेवन न करने से ब्लड शुगर स्टेबल होने लगता है। इसका सीधा असर आपकी एनर्जी पर पड़ सकता है। आपको बिना चीने के भी दिनभर ऊर्जा मिलती रहती है। जबकि शुगर खानेसे ब्लड शुगर में बड़ा उतार-चढ़ाव आने लगता है। दूसरे सप्ताह में बिना चीने के आपकी नींद की क्वालिटी में सुधान आने लगेगा।
4/5Image Source : Magnific
लगातार 30 दिन तक चीनी न खाने से वजन पर सकारात्मक असर पड़ता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। आपका अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कम हो जाता है। चीनी से कैलोरी का सेवन कम होता है और मोटापा कम होने लगता है। खासतौर से आपको अपनी कमर के साइज में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपकी कमर पतली होने लगेगी।
5/5Image Source : Magnific
आर्टिफिशियल शुगर को डाइट से हटाने से आपकी त्वचा बेहतर होने लगेगी। खासतौर से एजिंग कम होने लगेगी और मुंहासे भी कम होते हैं। ज्यादा चीनी खाने से त्वचा की उम्र बढ़ने लगती है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज कोलेजन कम करते हैं और त्वचा को हार्ड बनाते हैं। चीनी न खाने से दिल की सेहत में सुधार आता है और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।