रोजाना टमाटर का जूस पीने से क्या होता है? जान लें इसके फायदे
रोजाना टमाटर का जूस पीने से क्या होता है? जान लें इसके फायदे
रोजाना टमाटर का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए किसी "सुपरफूड" से कम नहीं है। इसमें विटामिन C, पोटैशियम और लाइकोपीन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में यहां जानेंगे कि इसके सेवन से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Apr 30, 2026 12:48 pm IST, Updated : Apr 30, 2026 12:48 pm IST
1/5Image Source : freepik
टमाटर में लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यह ब्लड वेसल्स में जमे फैट को कम करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
2/5Image Source : freepik
अपनी डाइट में टमाटर का जूस शामिल कर आप निखरी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
3/5Image Source : freepik
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो टमाटर के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप ओवरइटिंग में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं।
4/5Image Source : freepik
इसमें विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है।
5/5Image Source : freepik
रोजाना टमाटर का जूस पीने से लीवर हेल्दी रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।