1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से क्या होता है?

Written By: Ritu Raj
Published : Mar 03, 2026 09:38 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:38 pm IST
रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाना भारतीय घरों में एक पुराना और असरदार नुस्खा माना जाता है। यह छोटी सी दिखने वाली चीज़ आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकती है।
1/5 Image Source : Freepik
रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाना भारतीय घरों में एक पुराना और असरदार नुस्खा माना जाता है। यह छोटी सी दिखने वाली चीज़ आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकती है।
अजवाइन में थायमोल नाम का तत्व होता है, जो पेट के गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है। अगर आपको रात के खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो यह उसे पचाने में मदद करती है। यह पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में रामबाण है।
2/5 Image Source : Freepik
अजवाइन में थायमोल नाम का तत्व होता है, जो पेट के गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है। अगर आपको रात के खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो यह उसे पचाने में मदद करती है। यह पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में रामबाण है।
अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। रात को इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर का फैट बर्न होने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
3/5 Image Source : Freepik
अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। रात को इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर का फैट बर्न होने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रात को इसका सेवन करने से शरीर के दर्द और खासतौर पर जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रात को इसका सेवन करने से शरीर के दर्द और खासतौर पर जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
अगर आपको जुकाम या कंजेशन की समस्या है, तो अजवाइन की तासीर गर्म होने के कारण यह छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करती है। यह अस्थमा या सांस संबंधी दिक्कतों में भी आराम पहुंचाती है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement