Published : Aug 30, 2025 08:26 pm IST, Updated : Aug 30, 2025 08:26 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
तनाव, अनहेल्दी डाइट प्लान, 7-8 घंटे की साउंड स्लीप न लेना, मोटापा, इस तरह के फैक्टर्स हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें कंज्यूम करके आप ब्लड प्रेशर पर काबू पा सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए संतरा, नींबू, आंवला और अंगूर जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है। इस तरह के खट्टे फलों में विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
रक्तचाप को कम करने के लिए लहसुन का सेवन भी किया जा सकता है। सेब का सेवन करके भी बीपी पर काबू पाया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।
4/5Image Source : FREEPIK
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर अलसी के बीज भी खा सकते हैं। अलसी के बीज में पोटैशियम, मैग्नीशियम और आर्जिनिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में असरदार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पोटैशियम से भरपूर केले को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।